‘Tina’ from Mr. India: अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म मिस्टर इंडिया ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. इस फिल्म की मजेदार कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया था. ये उन चुनिंदा बॉलीवुड फिल्मों में से एक है, जिसकी दीवानगी आज भी देखने को मिलती है. 39 साल पहले आई इस फिल्म के डायलॉग, गाने और स्टार कास्ट आज भी फैंस को बहुत पसंद आते हैं. फिल्म में शामिल हर एक किरदार खास था. इसमें एक छोटी सी बच्ची नजर आई थी, जिसने फिल्म ने टीना का किरदार निभाया था. वो मासूम सी भोली-भाली लड़की अब बड़ी हो चुकी है और अब इसे देख पहचानना मुश्किल है.
‘मिस्टर इंडिया’ की छोटी बच्ची
अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया में छोटी बच्ची टीना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम हुजान खोदाईजी है. ‘मिस्टर इंडिया’ हुजान की पहली और आखिरी फिल्म साबित हुई. इसके बाद हुजान खोदाईजी ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली. एक्टिंग छोड़कर आज हुजान ने अलग करियर चुना और अब वो सादा जीवन जी रही हैं. उनका बदला हुआ लुक देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

लाइमलाइट से महसूस होती थी शर्मिंदगी
बता दें ‘मिस्टर इंडिया’ में हुजान ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था. इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी. जब ‘मिस्टर इंडिया’ रिलीज हुई थी, तब हुजान खोदाईजी सिर्फ 6 साल की थीं. अब वे 43 साल की हैं और दो प्यारी बेटियों की मां हैं. हुजान काफी प्राइवेट रहती हैं. उनका इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल तो हैं, लेकिन वह प्राइवेट है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें मिलने वाली लाइमलाइट और लोगों के ध्यान से शर्मिंदगी महसूस होती थी.
रिपोर्ट्स की मानें तो हुजान खोदाईजी मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करती हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हुजान खोदाईजी Lintas नाम की एक कंपनी में एडवरटाइजिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रही हैं.