Thursday, 29 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं थूक कर…’ Celebrity MasterChef में तेजस्वी के आरोपों पर गुस्से से तमतमाई अर्चना गौतम

Celebrity MasterChef में अर्चना गौतम और तेजस्वी प्रकाश के बीच घमासान देखने को मिला। गुस्से में तमतमाई अर्चना ने तेजस्वी को खरी-खरी सुनाई। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

Celebrity MasterChef Archana Gautam and Tejasswi Prakash: सेलेब्रिटी मास्टर शेफ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में कुकिंग शो में अर्चना गौतम और तेजस्वी प्रकाश के बीच घमासान देखने को मिला। दोनों आपस में भिड़ती हुई दिखाई दीं। इस दौरान शो में फुल बिग बॉस वाली फील आई। वहीं शो में पहला एविक्शन भी हो गया है। अब शो में कंटेस्टेंट्स के बीच और कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। आइए आपको भी बताते हैं आखिर अर्चना शो में तेजस्वी पर क्यों भड़क गई?

यह भी पढ़ें: क्या Amitabh Bachchan छोड़ रहे एक्टिंग? बिग बी की क्रिप्टिक पोस्ट से फैंस हुए हैरान

---विज्ञापन---

दो टीम में हुआ मुकाबला

दरअसल शो में कंटेस्टेंट्स दो टीम में बंट गए। जहां एक तरफ टीम कबिता में फैसू, राजीव, दीपिका, अर्चना और अभिजीत थे तो वहीं दूसरी ओर टीम तेजस्वी में निक्की, गौरव, उषा नाडकर्णी और चंदन प्रभाकर थे। टीम कबिता इस चैलेंज में जीत गईं और टीम तेजस्वी डेंजर जोन में चली गई। अब इसी बीच तेजस्वी की टीम से चंदन प्रभाकर एविक्ट हो गए।

---विज्ञापन---

अर्चना पर भड़कीं तेजस्वी

वहीं प्रोमो में तेजस्वी और अर्चना के बीच लड़ाई देखने को मिली। तेजस्वी अर्चना को कहती हुई दिखीं कि तुम्हारे पास ऑप्शन था हमारी टीम में आने का लेकिन तुम नहीं आई। तेजस्वी आगे कहती हैं, ‘तुम्हें तो दूसरी टीम ने भी नहीं चुना था, तुम बस लास्ट बच गई थी इसलिए टीम कबिता में तुम्हें जाना पड़ा।’

गुस्से से लाल हुईं अर्चना

इसके बाद तेजस्वी के आरोपों पर अर्चना गुस्से से लाल हो गईं। साथ ही वो कहती दिखीं, ‘मैं थूक कर नहीं चाटती तेजस्वी। तुमने भी मुझे अपनी टीम में नहीं चुना था तो मैं क्यों तुम्हारी टीम में आती।’ दोनों की फाइट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दोनों को देखकर लग रहा है कि ये कोई कुकिंग शो नहीं बल्कि बिग बॉस है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef का पहला एविक्शन, बाहर हुआ ये टॉप कंटेस्टेंट; नाम कर देगा हैरान

First published on: Feb 08, 2025 11:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो