---विज्ञापन---

पाकिस्तान को ललकारने के लिए सनी देओल ने कितनी फीस ली? वरुण धवन से लेकर अहान शेट्टी तक… जानिए ‘बॉर्डर 2’ के एक्टर्स की Fees

Border 2 Sunny Deol Fees: 'बॉर्डर 2' का टीजर रिलीज हो चुका है, जहां अब ऑडियंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है. सनी देओल जब पाकिस्तान को ललकारतें हैं तो रौंगटे खड़े हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी देओल से लेकर वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ सहित अन्य एक्टर्स ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली है?

border 2 actors fees

Border 2 Cast Fees: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर देखने के बाद अब फैंस फिल्म रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. इस फिल्म का पहला पार्ट 1997 में आया था. इस तरह फिल्म के दूसरे पार्ट को आने में करीब 28 साल का समय लग जा रहा है. हालांकि जब लंबे इंतजार के बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होगा तो ऑडियंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलेगा. हालांकि हम आज आपको ‘बॉर्डर 2’ के एक्टर्स की फीस के बारे में बताएंगे. क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझल ने कितनी फीस ली है? आइए जानते हैं फिल्म के लीड रोल्स की फीस के बारे में…

सनी देओल की फीस

‘बॉर्डर 2’ में दमदार किरदार निभाने वाले और पाकिस्तान को ललकारने वाले सनी देओल ने सबसे ज्यादा फीस ली है. उनकी फीस सुनकर आप चौंक जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी देओल ने इस फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस सनी देओल की ही है.

---विज्ञापन---

वरुण धवन की फीस

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन भी जबरदस्त अंदाज में दिख रहा है. उन्होंने इस फिल्म में परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया का रोल निभाया है. वहीं अगर इस फिल्म के लिए उनकी फीस की बात करें तो ये करीब 8 से 10 करोड़ रुपये है.

दिलजीत दोसांझ की फीस

इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी जबरदस्त अंदाज में दिख रहे हैं. उनकी एक्टिंग देशभक्ति से भरपूर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ के लिए इस एक्टर ने करीब 4-5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. इस फिल्म में वह भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं.

मोना सिंह की फीस

‘बॉर्डर 2’ में मोना सिंह भी जबरदस्त अंदाज में दिखेंगी. बता दें कि फिल्म में मोना सिंह को सनी देओल के अपोजिट कास्ट किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने करीब 1 से 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

अहान शेट्टी की फीस

‘बॉर्डर 2’ के लिए अहान शेट्टी को कितनी फीस मिली है, इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. यानी अभी अहान की फीस का खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि बताया जा रहा है कि उन्हें अच्छी फीस मिली है.

    सोनम बाजवा की फीस

    इस फिल्म में सोनम बाजवा भी लीड रोल में नजर आएंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम बाजवा ने करीब 1 करोड़ रुपये ‘बॉर्डर 2’ के लिए चार्ज किए हैं.

    First published on: Dec 16, 2025 03:45 PM

    Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.