---विज्ञापन---

एक बार जरूर देख लें Akshaye Khanna की ये 5 फिल्में, 3 तो फ्री में हैं मौजूद

Akshaye Khanna 5 Best Movies: 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर का क्रेज रुकने का नाम नहीं ले रहा. पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई इस फिल्म के आगे कोई नहीं टिक पा रहा है. फिल्म से अक्षय खन्ना ने अलग ही ऊंचाई पा ली है. उन्होंने अपने किरदार ‘रहमान डकैत’ से तहलका मचा दिया. ऐसे में आइए अक्षय खन्ना की 5 सबसे धांसू फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Akshaye Khanna
Akshaye Khanna

Akshaye Khanna 5 Best Movies: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ से हर किसी को चौंका दिया. अपने किरदार रहमान डकैत से उन्होंने फिल्मे में शामिल हर किसी को पीछे छोड़ दिया. उनके इस किरदार ने अक्षय को आज बच्चे-बच्चे तक पंहुचा दिया है. धुरंधर अपने रिलीज के पहले दिन से ही धुआंधार कमाई कर रही है. हर किसी की जुबां पर अक्षय खन्ना का नाम छा गया है. लेकिन ये कोई पहली बार नहीं है. इससे पहले भी अक्षय अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं. आइए आज उनकी 5 जबरदस्त फिल्मों के बारे में जानते हैं.

अक्षय कुमार की 5 बेस्ट फिल्में

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबवर पर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ है, जो हाल ही में रिलीज हुई हैं और रोज कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में अक्षय ने खूंखार ‘रहमान डकैत’ का किरदार निभाया है. फिल्म में अक्षय के साथ रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे बड़े सितारे हैं. इसमें अक्षय का फ्रोल देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दूसरी फिल्म इस लिस्ट में ‘छावा’ है, जो इसी साल 2025 में रिलीज हुई. इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार निभाया है. वहीं विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया था. दोनों की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया. अक्षय खन्ना ने औरंगजेब के रोल में हर किसी को हैरान कर दिया था.

---विज्ञापन---

ये फिल्में भी

साल 2007 में आई फिल्म ‘गांधी, माई फादर’ में भी अक्षय ने कमाल किया था. इस फिल्म में उन्होंने महात्मा गांधी के बेटे हरीलाल गांधी का रोल निभाया है. पिता और बेटे के बीच के रिश्तों को दिखाती इस फिल्म में अक्षय खन्ना का किरदार देखकर आपकी आंखें भर आएंगी. चौथी फिल्म इस लिस्ट में साल 1999 की रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म ‘ताल’ है, जिसमें अक्षय खन्ना ऐश्वर्या राय के साथ नजर आए थे. इस फिल्म में अक्षय खन्ना का रोमांटिक रोल काफी पसंद किया गया था. साल 2019 की फिल्म ‘सेक्शन 375’ भी अक्षय की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है. इस क्राइम थ्रिलर में अक्षय खन्ना ने एक वकील का शानदार किरदार निभाया था. फिल्म में उनके हाव-भाव देखते ही बनते हैं. इसे आप प्राइम वीडियो पर फ्री में देख सकते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 23, 2025 05:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.