TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

live

Bigg Boss 19 Premiere LIVE: मृदुल या शहबाज किसकी होगी घर में एंट्री? ग्रैंड प्रीमियर में मिलेगा जवाब

Bigg Boss Season 19 Contestants List, Host Salman Khan, Grand Premiere LIVE: जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' आज ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है। ऐसे में शो से जुड़ी सभी ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के Bigg Boss 19 LIVE के साथ…

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Grand Premiere LIVE Updates: सलमान खान के विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 19वें सीजन का आज ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है। मेकर्स ने इसकी सारी तैयारी कर ली है। BB19 हाउस की तस्वीरें और वीडियो पहले ही मेकर्स ने रिलीज कर दी है। इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में कुछ आसान नहीं होने वाला है क्योंकि पूरा सीजन ही राजनीति की थीम पर है। जहां कंटेस्टेंट्स असेंबली हॉल में लड़ते दिखाई देंगे। वहीं, शो के संभावित कंटेस्टेंट्स लिस्ट के अनुसार ‘बिग बॉस 19’ के घर में इस बार टीवी के फेमस स्टार्स के साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स नजर आएंगे। ‘बिग बॉस 19’ से जुड़ी सभी ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें E24 के Bigg Boss 19 LIVE के साथ…

11:57 (IST) 24 Aug 2025
Bigg Boss 19 Premiere LIVE: इस एक्ट्रेस की हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री

बिग बॉस 19 में टीवी की फेमस एक्ट्रेस खुशी दुबे की एंट्री को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ‘द खबरी’ के अनुसार, सलमान खान के शो में खुशी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री लेंगी। खुशी ने कई हिट टीवी सीरियल में काम किया है, जिनमें ‘नगीन’ और ‘कैसा ये प्यार है’ जैसे सीरियल शामिल हैं।

11:05 (IST) 24 Aug 2025
Bigg Boss 19 Premiere LIVE: 'बिग बॉस 19' में आया ट्विस्ट

'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स लिस्ट में आखिरी मुवमेंट पर एक बड़ा बदलाव हुआ है। बिग बॉस 19 के घर में अतुल किशन की जगह अब तान्या मित्तल नहीं, बल्कि फरहाना भट्ट लेने वाली हैं। कंटेस्टेंट्स लिस्ट में अतुल का नाम पहले कन्फर्म था, लेकिन बाद में पीछे हट गए, जिसके बाद से खबरें थीं कि तान्या मित्तल उनकी जगह घर में जाएंगी।

10:56 (IST) 24 Aug 2025
Bigg Boss 19 Premiere LIVE: ग्रैंड प्रीमियर पर होगी मृदुल-शहबाज की जंग

शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है। सलमान खान 'बिग बॉस 19' की शुरुआत एक जंग के साथ करेंगे, जो ग्रैंड प्रीमियर पर होगी। जंग मृदुल तिवारी बनाम शहबाज बदेशा होगी। शो के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान इस जंग के विनर की घोषणा करेंगे।

10:27 (IST) 24 Aug 2025
Bigg Boss 19 Premiere Live: कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने

'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट सामने आई है। इसमें गौरव खन्ना, अमाल मलिक, नगमा मिराजकर, आवेज दरबार, अशनूर कौर, शहबाज बदेशा, मृदुल तिवारी, बशीर अली, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, नेहल चुडासमा प्रणित मोरे, अतुल किशन, नटैला पोलैंड और नीलम गिरी का नाम शामिल हैं।

09:15 (IST) 24 Aug 2025
Bigg Boss 19 Premiere LIVE: सलमान खान ऐसे ग्रैंड बनाएंगे 'बिग बॉस 19' का प्रीमियर

सलमान खान के सबसे पॉपुलर और विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का 19वां सीजन आज से शुरू होने वाला है। शो के ग्रैंड प्रीमियर के साथ सलमान खान 'बिग बॉस 19' का आगाज करेंगे। हाल ही में मेकर्स ने ग्रैंड प्रीमियर का एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें होस्ट सलमान खान डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

09:07 (IST) 24 Aug 2025
Bigg Boss 19 Premiere LIVE: प्रीमियर में ग्रैंड परफॉर्मेंस देंगे अमाल मलिक

बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक भी 'बिग बॉस 19' के घर का हिस्सा बनने वाले हैं। शो के मेकर्स ने प्रीमियर ग्रैंड का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। इसमें अमाल मलिक गाने को गाते दिखाई दे रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DNryWKM1Ozp/?utm_source=ig_web_copy_link

09:06 (IST) 24 Aug 2025
Bigg Boss 19 Premiere LIVE: 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना बने कंटेस्टेंट

‘बिग बॉस 19 के घर में ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना की एंट्री कंफर्म हो चुकी है। शो मेकर्स ने नया प्रोमो जारी कर इसकी जानकारी दी है। नए प्रोमो में गौरव खन्ना की झलक देखने को मिल रही है। रिलीज होते ही प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद से गौरव के फैंस भी शो में उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

https://www.instagram.com/reel/DNrxmcu1Nsz/?utm_source=ig_web_copy_link

09:00 (IST) 24 Aug 2025
Bigg Boss 19 Premiere LIVE: प्रीमियर में ग्रैंड परफॉर्मेंस देंगे अमाल मलिक

बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक भी 'बिग बॉस 19' के घर का हिस्सा बनने वाले हैं। शो के मेकर्स ने प्रीमियर ग्रैंड का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। इसमें अमाल मलिक गाने को गाते दिखाई दे रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

08:52 (IST) 24 Aug 2025
Bigg Boss 19 Premiere LIVE: घर में हो सकती है सामाजिक कार्यकर्ता की एंट्री

'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने फिर से जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता और निर्माता अतुल किशन को फिर से अप्रोच किया है। हालांकि, घर में उनकी एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

08:42 (IST) 24 Aug 2025
Bigg Boss 19 Premiere LIVE: रोमांस नहीं राजनीति करेंगे सोशल मीडिया के कपल

TikTok से फेमस हुए नगमा मिराजकर और आवेज दरबार अब Bigg Boss 19 के घर तक पहुंच गए हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कपल नगमा और आवेज के कपल का भी प्रोमो जारी कर दिया है। इस प्रोमो में दोनों इंफ्लुएंसर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके फैंस टीवी पर उन्हें देखने के लिए बेकरार हैं।

08:31 (IST) 24 Aug 2025
Bigg Boss 19 Premiere LIVE: ग्रैंड प्रीमियर का काउंटडाउन शुरू

सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन के ग्रैंड प्रीमियर का काउंटडाउन शुरू होने वाला है। शो के मेकर्स नए-नए प्रोमो के साथ फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही बता रहे हैं कि बिग बॉस में पावर का खेल शुरू होने वाला है।

Jinka naam hi bana de har moment shaandaar, aa rahe hai woh Salman leke wahi swag aur andaaz! 😎😍Dekhiye #biggboss19 ka Grand Premiere, kal raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje @ColorsTV par.#vaseline #appyfizz @danubeproperty @CitroenIndia #bb #biggboss #bb19pic.twitter.com/Uw5rdnITRR— Bigg Boss (@BiggBoss) August 23, 2025
07:09 (IST) 24 Aug 2025
Bigg Boss 19 Premiere LIVE: मृदुल तिवारी से हारे शहनाज के भाई शाहबाज

बिग बॉस 19 की वोटिंग में यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने शहनाज गिल के भाई शाहबाज बादशाह को हराकर जीत हासिल कर ली है। इस बार घर में होने वाले सभी टास्क राजनीति से जुड़े होंगे।

#biggboss19 UpdateVoting #mirdultiwari won defeating #shehbaazbadshah in votingsAlso Politics related task was done for formation of Govt in the house— The Khabri (@TheKhabriTweets) August 23, 2025
07:03 (IST) 24 Aug 2025
BB19 हाउस में टीवी एक्ट्रेस खुशी दुबे की एंट्री

'बिग बॉस 19' को लेकर हाल ही में ताजा अपडेट सामने आया है कि टीवी एक्ट्रेस खुशी दुबे ने BB19 हाउस में एंट्री मार ली है। बताया जा रहा है कि मेकर्स से बातचीत के बाद खुशी दुबे अब बिग बॉस 19 के घर का हिस्सा बन रही हैं।

06:56 (IST) 24 Aug 2025
Bigg Boss 19 के घर के अंदर की फोटोज

सलमान खान के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का घर डिजाइन पहले के मुकाबले काफी बदल दिया गया है। इस बार घर में कोई जेल नहीं है। वहीं, सीक्रेट रूम एड किया गया है। घर का पूरा डिजाइन ‘डेमोक्रेसी’ के आधार पर किया गया है। इसलिए इस बार घर में एक असेंबली हॉल बनाया गया है। इसके अलावा BB19 हाउस का गार्डन, लिविंग रूम, किचन और बेडरूम जैसे एरिया को ब्राउन मल्टीकलर में डिजाइन किया गया है।

First published on: Aug 24, 2025 06:48 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.