Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19: इस कंटेस्टेंट के लिए आधी रात को उठे प्रणित मोरे, काइंडनेस देख गौरव खन्ना भी रहे हैरान

Bigg Boss 19: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' के नए प्रोमो में प्रणित मोरे रियल हीरो बनकर सामने आए हैं. आखिर क्या है इस प्रोमो में?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ आए दिन अपने लड़ाई-झगड़े को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है. यह शो अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. शो में इन दिनों ‘टिकट टू फिनाले’ वाला किया जा रहा है. जहां घरवालों के बीच की जबरदस्त घमासान देखने को मिल रही है। इस बीच शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इसमें प्रणित मोरे की काइंडनेस और केयरिंग नेचर की झलक दिखाई दे रही है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस प्रोमो में क्या दिखाया गया है?

आधी रात को उठे प्रणित मोरे

वायरल हो रहे शो के प्रोमो में देर रात को जब सभी घरवाले सो रहे थे, तभी मालती चाहर ने प्रणित मोरे को 2-3 बार आवाज देकर अपने पास बुलाया. वहीं, मालती की आवाज सुनने के बाद प्रणित आधी रात को उठते हैं और मालती से पूछते हैं कि ‘क्या हुआ?’ इस पर मालती धीरे से कहती हैं कि उन्हें बहुत ठंड लग रही है. इसके बाद मालती प्रणित को एक और कंबल ओढ़ाने को कहती हैं, जिस पर प्रणित उन्हें कंबल ओढ़ाते हैं और पूछते हैं कि उन्हें और कुछ चाहिए.

---विज्ञापन---

प्रणित ने मालती के लिए रात में किया ये काम

प्रणित के इस सवाल पर मालती उन्हें एक सेब (apple) काटकर लाने के लिए कहती हैं. इसके बाद प्रतिण बिग बॉस से कहकर बेडरूम का गेट खुलवाते हैं और किचन में जाकर सेब काटते हैं. तभी वहां गौरव खन्ना आते हैं और प्रणित से पूछते हैं कि वो इतनी रात को सेब क्यों काट रहे हैं? इस पर प्रणित बताते हैं कि मालती की तबियत खराब है और ये खाना है इसलिए.

यह भी पढ़ें: Smriti Mandhana के पापा को मिली अस्पताल से छुट्टी, जानिए क्या बोले डॉक्टर्स

---विज्ञापन---

गौरव खन्ना भी रह हैरान

मालती के लिए प्रणित की केयरिंग और काइंडनेस को देखकर गौरव खन्ना भी हैरान रह गए. इसके साथ ही गौरव प्रणित का ये नेचर देखकर काफी खुश भी दिखाई दिए. इसके बाद प्रणित सेब काटकर मालती के पास ले गए. इस प्रोमो के कमेंट में लोगों ने प्रणित की खूब तारीफ की है.

First published on: Nov 26, 2025 10:16 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola