TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19: SOTY 2 एक्टर की सलमान के शो में एंट्री पक्की? कन्फर्म लिस्ट में Tamannaah Bhatia के को-स्टार का नाम

Bigg Boss 19: कलर्स के अपकमिंग सेलिब्रिटी बेस्ड रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ पर एक नया अपडेट आया है। अब पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की एंट्री सलमान खान के शो में पक्की हो गई है। टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर को लेटेस्ट रिपोर्ट्स में कन्फर्म बताया जा रहा है। एक्टर अभिषेक बजाज अब […]

Bigg Boss 19
'बिग बॉस 19' में अब कौन हुआ कन्फर्म? (Photo Credit- Social Media)

Bigg Boss 19: कलर्स के अपकमिंग सेलिब्रिटी बेस्ड रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ पर एक नया अपडेट आया है। अब पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की एंट्री सलमान खान के शो में पक्की हो गई है। टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर को लेटेस्ट रिपोर्ट्स में कन्फर्म बताया जा रहा है। एक्टर अभिषेक बजाज अब ‘बिग बॉस सीजन 19’ में दिखाई दे सकते हैं। अभी तक अभिषेक बजाज का नाम इस शो के लिए सामने नहीं आया था। वहीं, अब उन्हें सीधा ‘बिग बॉस सीजन 19’ का कन्फर्म कंटेस्टेंट बताया जा रहा है।

अभिषेक बजाज हुए ‘बिग बॉस’ के लिए कन्फर्म?

आपको बता दें, अभिषेक बजाज की उम्र 32 साल है और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। सोनी के शो ‘परवरिश- कुछ खट्टी कुछ मीठी’ से उनका एक्टिंग डेब्यू हुआ था। फिर उन्हें स्टारप्लस के शो ‘एक ननद की खुशियों की चाबी- मेरी भाभी’ में देखा गया। अभिषेक बजाज ने ‘संतोषी मां’, ‘सिलसिला प्यार का’, ‘दिल देके देखो’ और ‘बिट्टी बिजनेस वाली’ जैसे शोज में भी काम किया है। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में एंट्री मारी।

इन फिल्मों में आ चुके नजर

अभिषेक बजाज साल 2019 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में नजर आए थे। इसके अलावा वो आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में भी काम कर चुके हैं और ‘बबली बाउंसर’ में अभिषेक बजाज को तमन्ना भाटिया के साथ देखा गया था। अब वो रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए कन्फर्म बताए जा रहे हैं। हालांकि, एक्टर ने अभी तक इस खबर को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में एंट्री से पहले ही हसीना को हुई इंजरी, शो से किया बैक आउट?

फिटनेस फ्रीक हैं अभिषेक बजाज

आपको बता दें, अभिषेक बजाज को उनके लुक्स के लिए बेहद पसंद किया जाता है। वो इतने हैंडसम हैं कि लड़कियों के बीच उन्हें लेकर अलग ही क्रेज है। ऊपर से एक्टर अपनी फिटनेस को लेकर काफी कॉन्शियस हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आते हैं। अब हो सकता है कि जल्द ही वो नेशनल टीवी पर लोगों को अपनी इसी बॉडी और स्टाइल से इम्प्रेस करते हुए दिखाई दें।

First published on: Aug 18, 2025 07:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.