Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 Finale से 2 एक्स कंटेस्टेंट ने बनाई दूरी? कौन-कौन हुआ शामिल

Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले का शानदार आगाज हो चुका है और इनसाइड तस्वीरें भी सामने आना शुरू हो गई हैं। इस सीजन के भी 3 कंटेस्टेंट्स ने फिनाले से दूरी बनाई है।

---विज्ञापन---

Bigg boss 18
Bigg boss 18 file photo

Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले का शानदार आगाज हो चुका है और इनसाइड तस्वीरें भी सामने आना शुरू हो गई हैं। बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में एक्स कंटेस्टेंट्स के साथ टॉप 6 फाइनलिस्ट की फैमिली भी देखने को मिल रही हैं। मगर सलमान खान के शो का हिस्सा 23 लोग बने थे, जिनमें से 3 एक्स कंटेस्टेंट्स ने फिनाले से दूरी बनाई है। आइए बताते हैं कि ग्रैंड फिनाले में शामिल न होने वाले 2 कंटेस्टेंट कौन हैं?

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 winner: बिग बॉस 18 का विनर कौन? AI ने की भविष्यवाणी

---विज्ञापन---

फिनाले में आए 14 एक्स कंटेस्टेंट

बिग बॉस 18 में एक्स कंटेस्टेट अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट करने पहुंचे हैं, जिसमें अरफीन खान, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने, श्रुतिका अर्जुन, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, हेमा शर्मा, एलिस कौशिक, तजिंदर बग्गा, सारा अरफीन, शहजादा धामी, इडिन रोज और कशिश कपूर दिखाई दिए हैं।

3 एक्स कंटेस्टेंट्स ने बनाई फिनाले से दूरी?

बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले से 3 एक्स कंटेस्टेंट ने दूरी बनाई है, जो इस सीजन में काफी ज्यादा पॉपुलर भी हुए थे। बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले से दिग्विजय सिंह और गुणरत्न सदावर्ते ने दूरी बनाई है। जहां गुणरत्न सदावर्ते अपने केस की वजह से बीच में शो को छोड़कर चले गए थे, तो दिग्विजय को घरवालों की वोटिंग की वजह से बेघर होना पड़ा था। ऐसे में दोनों ही शो के फिनाले से दूरी बना ली है। इनके अलावा अदिति मिस्त्री भी शो के फिनाले का हिस्सा नहीं बनीं।

---विज्ञापन---

सलमान संग दिखें एल्विश यादव

एल्विश यादव भी बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे, उनकी सलमान खान के साथ फोटो भी वायरल हो रही है। सलमान खान के शो में एल्विश अपने दोस्त रजत दलाल को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर रह चुके हैं और उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। इसी वजह से एल्विश अपनी आर्मी से बार-बार रजत के लिए वोट करने की अपील करते दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 क्लोजिंग ट्रेंड्स में विनर कौन? टॉप 2 बने ये कंटेस्टेंट?

---विज्ञापन---
First published on: Jan 19, 2025 09:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola