Bhumi Pednekar Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को इंडस्ट्री में 10 साल हो गए हैं। ‘दम लगा के हईशा’ से लेकर ‘द रॉयल्स’ तक एक्ट्रेस का लुक काफी चेंज हो गया है। भूमि एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी पहली मूवी से ही ऑडियंस की सोच को बदलकर रख दिया था। उन्होंने अपने डेब्यू से परफेक्ट फिगर और आकर्षक लुक्स की परिभाषा ही बदल दी थी। आज एक्ट्रेस अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनके 10 साल में बदले लुक्स के बारे में बताते हैं। चलिए उनके लुक्स पर एक नजर डालते हैं।
यह भी पढ़ें: 17 की उम्र में बनीं मिस वर्ल्ड, अब हैं ग्लोबल सेंसेशन; अपनी शर्तों पर रचा स्टारडम का इतिहास!
बदली थी परफेक्ट दिखने की परिभाषा
भूमि ने आयुष्मान खुराना के साथ साल 2015 में आई ‘दम लगा के हईशा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। जहां हर एक्ट्रेस अपनी डेब्यू मूवी के लिए परफेक्ट दिखने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं, वहीं भूमि ने पहली मूवी में सिर्फ एक्टिंग पर फोकस किया। उन्होंने एक हेल्थी लेडी का किरदार निभाया था, जिसकी शादी प्रेम का किरदार निभाने वाले आयुष्मान खुराना से हो जाती है। पूरी मूवी में दिखाया गया है कि कैसे वो अपने लुक्स पर फोकस ना करके अपने करियर पर फोकस करती हुई नजर आती हैं।
‘द रॉयल्स’ में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन
भूमि बिना किसी परफेक्ट फिगर और आकर्षक लुक्स के अपनी पहली मूवी से ही स्टार बन गई थीं। इस मूवी को ऑडियंस ने काफी प्यार दिया था। इसके बाद भूमि ने अपने लुक्स पर काम किया और आज वो परफेक्ट फिगर और अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। इसी साल उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू भी किया। ‘द रॉयल्स’ में उनके लुक्स काफी चर्चाओं में रहे। उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देख फैंस भी शॉक्ड हैं।
सोशल मीडिया पर हैं फैशनइंस्टा
एक्ट्रेस अब एक फैशनइंस्टा बन गई हैं। वहीं वो अक्सर अपने स्किन केयर रूटीन की वीडियोज भी अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करती हैं। वहीं अब वो परफेक्ट फिगर के लिए जानी जाती हैं। भूमि को देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि वो वही एक्ट्रेस हैं जिन्होंने ‘दम लगा के हईशा’ में ‘संध्या’ का किरदार निभाया था। भूमि की मूवीज की बात करें तो वो ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘सोनचिड़िया’, ‘सांड की आंख’, ‘बाला’, ‘भक्षक’, ‘गोविंदा मेरा नाम’, ‘रक्षा बंधन’ और ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ जैसी मूवीज में नजर आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: वो एक्ट्रेस जिसके पति-बेटे पर लगे गंभीर आरोप, रिजेक्शन का झेला दर्द; फिर ‘चितचोर’ ने रातोंरात बनाया स्टार