Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मान सरकार मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए लगातार सक्रिय

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच विदेशों में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए 24×7 हेल्पलाइन और विशेष कंट्रोल रूम शुरू किया है. पंजाब सरकार ने सुरक्षित वापसी और हर जरूरी सहायता सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है.

---विज्ञापन---

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मध्य पूर्व के कुछ देशों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षा और सहायता को सर्वोपरि रखते हुए 24×7 हेल्पलाइन सेवा शुरू करने की घोषणा की थी.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि इस संकट की स्थिति को देखते हुए एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा. इसका उद्देश्य विदेशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराना और उनकी सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया को तेज करना है. प्रभावित लोग या उनके परिजन सहायता के लिए 0172-2260042, 0172-2260043 पर संपर्क कर सकते हैं या व्हाट्सऐप नंबर +91 94787 79112 पर संदेश भेज सकते हैं.

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार भारत सरकार के संपर्क में है और विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर फंसे हुए नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस पूरे मामले पर पूरी गंभीरता से नजर रखे हुए है और किसी भी प्रभावित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि खाड़ी देशों में हालिया तनावपूर्ण परिस्थितियों के कारण कई पंजाबी युवक, कामगार और विद्यार्थी कठिन हालात का सामना कर रहे हैं. ऐसे में सरकार की प्राथमिकता है कि सभी को सुरक्षित वापस लाया जाए और उनके परिवारों को हर जरूरी सहायता दी जाए. उन्होंने स्पष्ट किया, “पंजाब सरकार इस कठिन समय में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है. किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है, हम हर संभव सहायता सुनिश्चित करेंगे.”

---विज्ञापन---

इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार से भी अपील की है कि वह मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए तेजी से कूटनीतिक कदम उठाए और वहां फंसे सभी भारतीय नागरिकों, विशेषकर पंजाबियों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करे.

वर्तमान राज्य सरकार ने यह दोहराया है कि यह हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहेंगे और हर सूचना को तुरंत संबंधित एजेंसियों तक पहुंचाकर राहत कार्यों को तेज किया जाएगा.

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के इस कदम की व्यापक सराहना हो रही है, क्योंकि संकट की इस घड़ी में उनकी सरकार ने तुरंत सक्रिय होकर न सिर्फ हेल्पलाइन शुरू की बल्कि विदेश में फंसे पंजाबियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. यह पहल पंजाब सरकार की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति उसकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत और भरोसा मिला है.

First published on: May 14, 2026 04:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola