Asha Bhosle’s Funeral LIVE Update in Hindi: मशहूर गायिका आशा भोसले जी के निधन की खबर ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है. संगीत की दुनिया का एक चमकता सितारा आज हमेशा के लिए अस्त हो गया. आज शाम 5 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दुखद घड़ी में बॉलीवुड और संगीत जगत के तमाम बड़े सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े. उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है, लेकिन उनके सदाबहार नगमे हमेशा हमारे दिलों में गूंजते रहेंगे.
भारतीय सिनेमा की मशहूर और दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. मुंबई के कासा ग्रांडे टावर ए, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल में उनके अंतिम दर्शन 10 बजे शुरू हो गया है. तबू और सचिन तेदुंलकर समेत कई स्टार्स ने उन्हें दी श्रद्धांजलि की हैं.
दिग्गज सिंगर आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को मल्टी-ऑर्गन फेलियर की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. उनके निधन की जानकारी देते हुए आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया था कि दिग्गज सिंगर के अंतिम दर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कासा ग्रांडे टावर ए, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल में होंगे, इसके बाद शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार होगा.
आशा भोसले के निधन के बाद फेमस सिंगर अजय और अतुल 12 अप्रैल की रात को दिग्गज गायिका के निवास पर पहुंचे. उन्होंने आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान अजय और अतुल का वीडियो वहां मौजूद पैपराजी के कैमरे में कैद हो गया.
आज बॉलीवुड के फेमस एक्टर सतीश कौशिक का जन्मदिन है. सतीश कौशिक ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1981 में आई फिल्म ‘चक्रा’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट और पॉपुलर फिल्मों में काम कियाहै,. जिसमें ‘मासूम’, ‘मोहब्बत’, ‘राम लखन’, ‘स्वर्ग’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘घरवाली बाहरवाली’ और ‘आंटी नंबर 1’ जैसी फिल्में शामिल हैं. लेकिन फिर 9 मार्च 2023 को 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है.
रणवीर सिंह और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 25वें दिन 14.75 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में कुल 1083.67 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 1712.98 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ ने तीसरे दिन 6.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में कुल 19.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 34.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related