---विज्ञापन---

IFFD: धुरंधर 2 को प्रोपगैंडा बताने वालों पर भड़के Anupam Kher, बोले- लोग मूर्ख नहीं हैं कि…

Anupam Kher: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर की पर जगह चर्चा हो रही है. फिल्म बॉक्स पर कमाई के मामले में इतिहास रच रही है. वहीं एक वर्ग ऐसा भी है, जो इस फिल्म को प्रोपगैंडा बता रहा. इसपर बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

anupam kher on dhurandhar 2

Anupam Kher: बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर हाल ही में भारत मंडपम में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली (IFFD) में पहुचें. यहां उनकी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की खास स्क्रीनिंग रखी गई थी. इसी दौरान एक्टर ने मीडिया से बात करते हुए ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने धुरंधर 2 को प्रोपगैंडा बताने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. फिल्म 2 पर प्रोपगैंडा के आरोप लगाने वालों पर अनुपम खेर ने तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि, दर्शक मूर्ख नहीं हैं और वे फिल्म इसलिए देखते हैं क्योंकि उन्हें पसंद आती है.

फिल्म को प्रोपगैंडा बताने वालों पर भड़के अनुपम खेर

धुरंधर 2 पर अपनी बात रखते हुए अनुपम खेर ने कहा, “जो लोग सिनेमा को प्रोपगैंडा फिल्म कह रहे हैं, उन्हें नजरअंदाज करना चाहिए. हम उन पर बहुत ज्यादा एनर्जी खर्च कर रहे हैं. वे अप्रासंगिक लोग हैं. आइए ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘धुरंधर’ की सफलता का जश्न मनाएं. लोग मूर्ख नहीं हैं. वे 12 बजे की शो में हाउसफुल देखने नहीं जाते. लोग फिल्म इसलिए देखते हैं क्योंकि उन्हें पसंद आती है. जो लोग इसे प्रोपगैंडा कह रहे हैं, उनके लिए रेस्ट इन पीस.” इसके साथ ही अनुपम खेर ने अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की भी तारीफ की.

---विज्ञापन---

IFFD में अनुपम खेर

बता दें अनुपम खेर दिल्ली में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFD 2026) में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का जिक्र करते हुए बताया कि यह 25 हफ्ते तक थिएटर में चली है, जो सिल्वर जुबली है. ये सीमित थिएटरों में रिलीज हुई थी और फिर दोबारा रिलीज होकर ये मुकाम हासिल किया. यहां अनुपम खेर ने एक्टिंग की वर्कशॉप भी ली. फिल्म फेस्टिवल को लेकर अनुपम खेर ने आयोजकों और सर्कार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये दर्शकों को शिक्षित करने और लोगों को जोड़ने का अच्छा माध्यम है.

First published on: Mar 30, 2026 08:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.