---विज्ञापन---

‘दिल खुशियों से भर गया’, दूसरी बार नाना बनने पर गदगदा उठे अनिल कपूर, बयां की दिल की बात

Sonam Kapoor and Anand Ahuja welcome second son: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 29 मार्च को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया. इस खुशखबरी ने फंस के दिल में खलबली मचा दी है. वहीं अब सोनम के पिता यानी अनिल कपूर ने दूसरी बार नाना बनने पर अपने दिल की बात बयां की है

Sonam Kapoor and Anand Ahuja welcome second son: बॉलीवुड स्टार सोनम कपूर ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है. बता दें सोनम और उनके पति आनंद आहूजा काफी दिनों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में अपने रिलेशनशिप की घोषणा की थी. दोनों ने साल 2018 में शादी की और 2022 में बेटे वायु का स्वागत किया था. वहीं दोनों एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं. ऐसे में सोनम के पिता अनिल कपूर भी दूसरी बार नाना बन गए हैं.

नए मेहमान के लिए अनिल कपूर ने लिखा नोट

अपनी बेटी के दूसरे बच्चे के जन्म से अनिल कपूर काफी खुश हैं. इस खुशखबरी से अनिल कपूर और कपूर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है. अनिल कपूर ने अपनी खुशी इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की. एक्टर ने अपनी पोस्ट में नोट लिखकर भावनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने लिखा, “और इसी के साथ मेरा दिल और भी ज्यादा खुशियों से भर गया है. दुनिया में आपका स्वागत है, मेरे छोटे मेहमान. आप पहले से ही बहुत सारे प्यार के पात्र हैं. वायु, अब तुम बड़े भाई बन गए हो… और मुझे पता है कि तुम शानदार रहोगे.”

---विज्ञापन---

आगे अपने दिल की बात कहते हुए अनिल ने आगे लिखा, “धन्यवाद, सोनम और आनंद…नाना का दिल खुशियों से भर गया है. प्यारे बच्चे, दुनिया में आपका स्वागत है. आपका जीवन हमेशा प्यार और खुशी से भरा रहे.” एक्टर का ये प्यार भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार सोनम और उनके बच्चे के लिए प्यार और शुभकामनाएं दे रहे हैं. अपने पापा की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी. बता दें एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 29 मार्च को मुंबई में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था और रविवार को अभिनेत्री के पति आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी.

दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर

सोनम और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी की थी. इससे पहले दोनों ने सालों एक दूसरे को डेट किया था. सोनम ने साल 2022 में अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था. वहीं अब तीन साल बाद फिर से सोनम के घर एक नन्हे जान का आगमन हुआ है.

First published on: Mar 30, 2026 06:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.