---विज्ञापन---

Arjun Kapoor की दादी हुईं पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से कपूर परिवार ने दी अंतिम विदाई

Anil Kapoor Mother Last Rites: अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। पूरे कपूर खानदान के साथ तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने उनको नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अर्जुन, खुशी, शिखर पहाड़िया, रानी मुखर्जी, करण जौहर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स इस दुख की घड़ी में कपूर फैमिली के साथ खड़े दिखे।

Nirmal Kapoor
Nirmal Kapoor

Anil Kapoor Mother Last Rites: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर ने 2 मई को हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। अर्जुन कपूर की दादी के अचानक निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। बोनी, संजय और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर पंचतत्व में विलीन हो गई हैं, उनकी अंतिम यात्रा के लिए एंबुलेंस को फूलों से सजाया गया था। अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर ने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है और उनके निधन से पूरा कपूर परिवार सदमे में है।

यह भी पढ़ें: दादी के निधन से टूटी Sonam Kapoor, अंतिम दर्शन के बाद अर्जुन-जाह्नवी भी दिखे मायूस

नम आंखों से परिवार ने दी अंतिम विदाई

निर्मल कपूर को आखिरी विदाई देने के लिए पूरा कपूर परिवार नम आंखों के साथ श्मशान घाट पहुंचा। अर्जुन, जाह्नवी, खुशी, शनाया, जहान, अंशुला और बोनी, संजय और महीप, सुनीता और अनिल कपूर सभी इस दुख की घड़ी में साथ नजर आए। जाह्नवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दादी निर्मल को अंतिम विदाई देने के लिए परिवार के साथ हर पल मौजूद रहे। दादी को आखिरी विदाई देने बाद खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर का श्मशान घाट से बाहर निकलते हुए वीडियो सामने आया है, जिसमें खुशी और जाह्नवी के साथ शिखर पहाड़िया दिखाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स हुए अंतिम संस्कार में शामिल

बॉलीवुड जगत से एक्टर फरदीन खान, एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, फिल्ममेकर करण जौहर, सलमान खान के भाई अरबाज खान, फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, ओरी भी अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दुख की घड़ी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स अनिल कपूर के साथ नजर आया। निर्मल कपूर के निधन की खबर सुनकर अनुपम खेर सबसे पहले अनिल कपूर के घर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: Kasautii Zindagi Kay 2 एक्ट्रेस का हुआ तलाक, टूटी 6 साल की शादी!

First published on: May 03, 2025 01:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.