Wednesday, 4 March, 2026

---विज्ञापन---

Akshay Kumar की कार का एक्सीडेंट, वीडियो देख परेशान फैंस, कैसे हैं ‘खिलाड़ी कुमार’?

Akshay Kumar Car Accident: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की कार का बुरी तरह एक्सिडेंट. घटना तब हुई जब एक्टर और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एयरपोर्ट से अपने जुहू वाले घर जा रहे थे.

Akshay Kumar Car Accident: बॉलीवुड के स्टार एक्टर अक्षय कुमार की कार का एक्सीडेंट हो गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अक्षय की कार की टक्कर एक ऑटो रिक्शा के साथ हुई. ये पूरी घटना 19 जनवरी रात को हुई है.

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को लेकर एक गंभीर खबर सामने आई है. अक्षय कुमार की एक कार का एक्सीडेंट हो गया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक्सीडेंट के बाद वह लोगों को भीड़ इकट्ठा हो गई है. लोग ड्राइवर को पानी पिला रहे हैं. अक्षय कुमार की कार की टक्कर एक ऑटो रिक्शा से हुई, जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. राहत की बात ये है कि इस कार में अक्षय कुमार मौजूद नहीं थे.

---विज्ञापन---

काफिले की एक कार का जोरदार एक्सीडेंट

ऑटो रिक्शा से टकराई ये गाड़ी अक्षय की एस्कोर्ट कार थी जिसमें एक्टर की सिक्योरिटी सवार रहती है. ये घटना तब हुई जब एक्टर और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एयरपोर्ट से अपने जुहू वाले घर जा रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार अपने काफिले के साथ जा रहे थे, तभी उनकी एस्कॉर्ट गाड़ी को पीछे से एक ऑटो ने टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि उस ऑटो को पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मारी थी, जिसके चलते ऑटो बेकाबू होकर आगे की ओर जा घुसा और सीधे अक्षय कुमार की एस्कॉर्ट गाड़ी से टकरा गया. ये एक्सीडेंट इतना भयानक हुआ कि ऑटो का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अक्षय की एस्कॉर्ट कार भी झटके से ऊपर उठ गई.

रात 9:05 पर हुई घटना

रिपोर्ट्स की मानें तो, अक्षय कुमार उस समय आगे अपनी कार में मौजूद थे. हादसे के तुरंत बाद उनकी मैनेजर और पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड अपनी कार से बाहर निकले और हालात का जायजा लिया. एक्सीडेंट ऑटो ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. ऑटो में मौजूद एक यात्री को हालांकि कोई चोट नहीं आई. यह हादसा रात करीब 9:05 बजे मुंबई के जुहू इलाके में सिल्वर कैफे के पास हुआ.

फॉरेन ट्रिप से लौट रहे थे अक्षय-ट्विंकल

बता दें अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपनी फॉरेन ट्रिप के बाद एयरपोर्ट से लौट रहे थे. वे अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाने के लिए बाहर गए हुए थे. इस मौके पर, ट्विंकल ने वीकेंड पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह और अक्षय एक साथ पैराग्लाइडिंग करते दिख रहे थे.

First published on: Jan 19, 2026 10:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.