Akshaye Khanna About Wedding: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फिल्म में नेगेटिव किरदार में छा जाने वाले अक्षय खन्ना इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं. उन्होंने इस फिल्म में रहमान डकैत का रोल किया है. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है. उनका डांस सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है. हर कोई उनके डांस स्टेप्स को फॉलो कर रहा है. वहीं अब इस बीच अक्षय खन्ना ने फैमिली को लेकर बयान दिया है. बता दें कि उन्होंने शादी नहीं की है. ऐसे में आइए जानते हैं कि शादी को लेकर क्या सोचते हैं अक्षय और अभी तक मन में क्यों नहीं आया शादी और बच्चों को लेकर कोई ख्याल…
फैमिली बसाना नहीं चाहते हैं अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना ने 50 की उम्र तक आकर भी शादी नहीं की है. वहीं अब इसको लेकर अक्षय ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा भी किया है. दरअसल अक्षय का कहना है कि उन्हें बच्चे पैदा करने का भी कोई शौक नहीं है. उन्होंने फैमिली के बारे में बातचीत करते हुए कहा, “कुछ लोगों को इस तरह का शौक होता है कि उनका बेटा हो, बीवी हो, फैमिली हो, लेकिन मेरा इस तरह का कोई शौक नहीं है कि ऐसा मेरी जिंदगी में हो.” उन्होंने आगे कहा कि फैमिली और बच्चे ऐसी चीजें नहीं हैं, जो उन्हें एक्साइट करती हों. अक्षय ने यह भी कहा कि उनका एक एम्बिशन नहीं है.
“रिस्पॉन्सिबिलिटीज नहीं हैं पसंद”
अक्षय ने फैमिली को एक रिस्पॉन्सिबिलिटी माना और कहा कि उन्हें अपनी लाइफ में रिस्पॉन्सिबिलिटीज पसंद नहीं हैं. वो बिल्कुल केयर फ्री लाइफ चाहते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान वह ये कह चुके हैं कि उन्हें अकेले जीना ज्यादा पसंद है. नहीं तो वो काफी सफोकेटिंग फील करेंगे. उन्होंने बताया कि वो अलेके रहकर काफी खुश हैं. अकेले रहने में कोई जिम्मेदारी नहीं है. उन्हें किसी की टेक केयर नहीं करनी है और न किसी के लिए चिंता करनी है. वो एक फैन्टास्टिक लाइफ जी रहे हैं.