---विज्ञापन---

Adah Sharma के सबसे ज्यादा करीबी का निधन, एक्ट्रेस के घर में पसरा मातम

Adah Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की दादी का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया है. इसके बाद से ही एक्ट्रेस के घर पर मातम पसरा हुआ है.

Adah Sharma grandmother passed away
अदा शर्मा के करीबी का निधन

Adah Sharma Grandmother Passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा के घर से एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, अदा शर्मा की दादी का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया. एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी दादी के सबसे ज्यादा करीब थी, वो अपनी दादी को प्यार से पाती कहती थी. दादी के निधन के बाद से एक्ट्रेस के घर पर मातम पसरा हुआ है. इसके अलावा, जैसे ही सोशल मीडिया पर ये खबर आई, पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई. हर कोई अदा की दादी को श्रद्धांजलि दे रहा है.

इस बीमारी से पीड़ित थी अदा की दादी

जानकारी के अनुसार, अदा शर्मा की दादी काफी लंबे समय से अल्सरेटिव कोलाइटिस और डायवर्टीकुलिटिस से पीड़ित थी. इसी बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने आज सुबह उनका निधन हो गया. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका निधन आज सुबह करीब 5:30 बजे हुआ था. अदा अपनी दादी के सबसे ज्यादा करीब थी. वो अपनी दादी के साथ ही रहती थी.

---विज्ञापन---

महीने से थी अस्पताल में भर्ती

अदा शर्मा अपनी दादी को प्यार से पाती कहती थीं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अदा की दादी पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उसी दौरान ही उनका निधन हो गया. अदा का अपनी दादी के साथ रिश्ता काफी प्यार भरा और गहरा था. एक्ट्रेस हमेशा सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी पोस्ट शेयर करती थीं. बताया जा रहा है कि अदा और उनकी मां केरल में अपने गृहनगर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेंगी.

वायरल हुआ वीडियो

‘द केरल स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस अदा ने करीब 2 महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अदा बाकी घरवालों के साथ अपनी दादी का बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही है. इस वीडियो पोस्ट के कैप्शन में अदा ने लिखा, अपनी दादी के जन्मदिन पार्टी का सिनेमैटोग्राफर बनने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं. कोचा टीचर और उनके स्टूडेंट की खास फोटोज पेश हैं.’

First published on: Nov 23, 2025 01:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.