Wednesday, 4 March, 2026

---विज्ञापन---

अंत तक नहीं सुलझा पाएंगे इन 5 फिल्मों का रहस्य, क्लाइमैक्स देख नहीं होगा यकीन

5 Best Suspense Movies: आजकल सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्में खूब पसंद की जा रही हैं. अगर आप सस्पेंस फिल्मों के शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए 5 बड़ी ही शानदार फिल्में लेकर आए हैं. ये 5 ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें अगर आप देखने बैठ गए तो क्लाइमैक्स तक अपनी सीट से उठ नहीं पाएंगे.

top suspense movies

5 Best Suspense Movies: अगर आप भी सस्पेंस वाली फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए साउथ से लेकर बॉलीवुड तक 5 बेहतरीन सस्पेंस फिल्में लेकर आए हैं. सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेरने के बाद ये फिल्में अब ओटीटी पर भी तहलका मचा रही हैं. ऐसे में आप घर बैठे इन फिल्मों को एंजॉय कर सकते हैं. चलिए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

तलाश: द आंसर लाइज विदिन (2012)

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर है साल 2012 में आई फिल्म तलाश: द आंसर लाइज विदिन. सस्पेंस और हॉरर से भरपूर बॉलीवुड की ये फिल्म देखकर आपका माथा घूम जाएगा. फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर खान और रानी मुखर्जी लीड रोल में है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजकुमार राव और शेरनाज पटेल भी शामिल हैं.

---विज्ञापन---

एजेंट साईं श्रीनिवास अथरेया (2019)

ये एक तेलुगु भाषा की ब्लैक कॉमेडी मिस्ट्री फिल्म है, जिसमें एक जासूस की कहानी दिखाई गई है. आगे की कहानी में एक ऐसा मोड़ आता है जिसे देखकर आप दांग रह जाएंगे. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

महाराजा (2024)

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म आपको शुरुआत से ही उलझाती है. सिनेमाघरों में ये फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म का डायरेक्शन निथिलन समिनाथन ने किया है. इसमें विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप ने शानदार काम किया है. फिल्म में एक पिता डस्टबिन के खो जाने की रिपोर्ट पुलिस थाने में लिखवाता है, जिसका तरहस्य अंत में पता चलता है. इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

कहानी (2012)

सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर बॉलावुड फिल्म ‘कहानी’ भी आपको खूब पसंद आएगी. इस फिल्म में विद्या बालन ने एक प्रेग्नेंट लेडी का किरदार निभाया है, जो दुर्गा पूजा के त्योहार के दौरान कोलकाता में अपने खोए हुए पति को ढूंढ रही है. इस सफर में उसे कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. फिल्म आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

हिट: द फर्स्ट केस (2020)

साल 2020 में फिल्म हिट: द फर्स्ट केस ने अपने धांसू सस्पेंस क्राइम से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस फिल्म में विश्वक सेन और रूहानी शर्मा लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी में एक पुलिस अधिकारी को अठारह साल की लड़की के लापता मामले की जांच करने का काम सौंपा गया है. ये फिल्म आपको प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी.

First published on: Dec 03, 2025 04:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.