Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

47 years of Trishul: ‘त्रिशुल’ पर क्या बोले अमिताभ बच्चन? फिल्म को पूरे हुए 47 साल

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'त्रिशूल' को रिलीज हुए 47 साल हो गए हैं और ये फिल्म एक्टर की करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने शानदार कमाई की थी और फिल्म के सीक्वल का भी फैंस को इंतजार है। वहीं, अब बिग बी ने इस फिल्म के बारे में बात की है।

---विज्ञापन---

amitabh bachchan
amitabh bachchan

(Report By: Subhash K Jha): 47 years of Trishul- अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें से कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म ‘त्रिशूल’ ने 5 मई 2025 को अपनी रिलीज के 47 साल पूरे कर लिए हैं। ये फिल्म 5 मई 1978 को रिलीज हुई थी और उस साल की बिग बी की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी, जो ‘मुकद्दर का सिकंदर’ के बाद और ‘डॉन’ से आगे थी। फिल्म को 47 साल हो गए हैं और इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन ने फिल्म के बारे में दिल खोलकर बात की। आइए जानते हैं कि बिग बी ने क्या कहा है?

यह भी पढ़ें: Kantara 2 के जूनियर आर्टिस्ट के निधन का सच रिवील, टीम ने उठाया पर्दा

---विज्ञापन---

फिल्म की कहानी 

फिल्म की कहानी एक नाजायज औलाद विजय (अमिताभ बच्चन) की है, जो अपने पिता (संजीव कुमार) से बदला लेने के लिए लौटता है, जिसने उसकी मां को छोड़ दिया था। बदले की इस कहानी को दिग्गज जोड़ी सलीम-जावेद ने लिखा था और इसका डायरेक्शन यश चोपड़ा ने किया था। ये फिल्म पारिवारिक ड्रामा, बदला और सामाजिक संघर्षों की कहानी थी।

एंग्री यंग मैन बने अमिताभ

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और संजीव कुमार के अलावा शशि कपूर, राखी गुलजार, हेमा मालिनी, पूनम ढिल्लों, सचिन और वहीदा रहमान जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आए थे। दीवार के बाद इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ की छवि को और मजबूत किया था। अमिताभ बच्चन के स्टारडम को हिंदी सिनेमा में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के पीछे दीवार और त्रिशुल जैसी फिल्मों को बहुत बड़ा हाथ है। 

---विज्ञापन---

‘त्रिशुल’ पर क्या बोले बिग बी?

अमिताभ बच्चन ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ‘दीवार के ठीक बाद यश चोपड़ा ने त्रिशूल बनाई थी। वही टीम, वही लेखक सलीम-जावेद और कलाकार भी वही थे। शशि और मैं वहां थे और साथ ही हरिभाई (संजीव कुमार), वहीदा रहमान जी, राखी गुलजार, हेमा जी जैसे कुछ और शानदार कलाकार भी थे।इतने सितारों के बावजूद कहानी बिल्कुल बेजोड़ नहीं थी। हर कलाकार की मौजूदगी शानदार कहानी के कारण सही थी। मुझे लगता है कि सलीम-जावेद ने दीवार के बराबर की पटकथा लिखी, अगर उससे बेहतर नहीं… बहुत सही और बहुत एंटरटेनिंग। ये मेरे करियर की एक अहम फिल्म है। मुझे खास तौर पर लता जी और साहिर लुधियानवी के गीत तू मेरे साथ रहेगा मुन्ने का बेजोड़ गाना याद है।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Hania Aamir की इस टीवी एक्ट्रेस ने उड़ाई धज्जियां, सजल-माहिरा को भी नहीं बख्शा

First published on: May 08, 2025 05:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola