Tuesday, 24 February, 2026

---विज्ञापन---

O Romeo Box Office Day 11: रोज करोड़ों कमा रही शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’, सेकंड मंडे बॉक्स ऑफिस पर बटोरें इतने रुपये

O Romeo Box Office Collection Day 11: शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगी हुई है. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. कलेक्शन के मामले में भी फिल्म कमाल करती नजर आ रही है.

O Romeo Box Office Day 11

O Romeo Box Office Day 11: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लगातार सिनेमाघरों में देखा जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 11 हो चले हैं और ये ठीक-ठाक प्रदर्शन करती नजर आ रही है. अबतक फिल्म ने अपने शानदार कलेक्शन से कुल 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. चलिए फिल्म के 11वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

11वें दिन की कमाई

अपने रिलीज के पहले हफ्ते फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया और अब दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है. ओ रोमियो की कमाई ने शाहिद की ही 4 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है. Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओ रोमियो’ के 11वें दिन 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े है इसमें बदलाव हो सकते हैं. इस तरह अब फिल्म की टोटल कमाई 57.45 करोड़ रुपये हो गई है.

---विज्ञापन---

रिलीज के पहले फिल्म शानदार कमाई कमाई करते हुए ‘ओ रोमियो’ ने करीब 47.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार गिरती चली गई. हालांकि अब भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. जहां दूसरी तरफ ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ जैसी नई फिल्में कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पा रही हैं. वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर करोड़ के आंकड़ें में कलेक्शन करती नजर आ रही है.

‘ओ रोमियो’ ने तोड़ा इन 4 फिल्मों का रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करते हुए शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने 11 दिनों में शाहिद की ही इन 4 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसमें ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’, ‘कमीने’ और ‘हैदर’ शामिल है.

फिल्म के बारे में

फिल्म की बात करें, तो ‘ओ रोमियो’ का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है. इसका बजट 125-150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है. इसकी कहानी हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित है. ये फिल्म मुंबई के एक सुपारी किलर की प्रेम कहानी को बड़ी दिलचस्प तरीके से दिखाती है. फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल भी शामिल हैं.

First published on: Feb 24, 2026 07:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.