Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Day 1 Prediction: पहले दिन कितना कमाएगी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

Drishyam 3 Day 1 Prediction: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ आज 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं. ये फिल्म मोहनलाल की हिट दृश्यम फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है. दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जीतू जोसफ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी पहले ही दिन से दर्शकों का दिल जीतने का काम कर रही है. फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार हुई है. ऐसे में पहले दिन ये फिल्म अच्छी शुरुआत कर सकती है.

---विज्ञापन---

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1

Drishyam 3 Day 1 Prediction: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने अपनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. आज 21 मई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शक फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर दर्शक लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं. इसकी कहानी पिछली दो फिल्मों से भी धमाकेदार है. रिलीज के पहले दिन फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स ने इसकी ओपकनिंग डे की कमाई का अंदाजा लगाया है. ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ये मूवी मलयालम सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है. आइए, जानते हैं कि पहले दिन मोहनलाल की ये सस्पेंस-थ्रिलर कितनी कमाई कर सकती है.

पहले दिन कितना कमाएगी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’?

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो दृश्यम 3 दुनियाभर में पहले ही एडवांस बुकिंग से 25 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. इसमें से 10.5 करोड़ की कमाई इंडियन मार्किट से हुई है. इसी तरह फिल्म को इंडिया के बाहर भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. दृश्यम 3 गल्फ, नॉर्थ अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया के ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कलेक्शन करती नजर आ रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की ओपनिंग डे की एडवांस सेल्स बढ़कर 27-30 करोड़ तक पहुंच गई है. ऐसे में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 40 करोड़ के साथ ओपनिंग कर सकती है. वहीं, इंडिया में इसकी पहले दिन की कमाई 21-22 करोड़ हो सकती है.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में भी बना रीमेक

अब बात करें फिल्म की तो मोहनलाल की दृश्यम 3 साउथ की सुपरहिट दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म है. इसके पहले आई दोनों फिल्में यानी दृश्यम और दृश्यम 2 को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था. सस्पेंस आउट थ्रिल से भरपूर इन फिल्मों की कहानी ने दर्शकों को हमेशा कुछ नया और खास दिया है. इन दोनों फिल्मों का हिंदी में भी रीमेक बना और अजय देवगन ने इसमें लीड रोल प्ले किया था. वहीं अब हिंदी में इसके तीसरे पार्ट का भी रीमेक आ रहा है. मोहनलाल स्टारर दृश्यम 3 में मोहनलाल के साथ मीना, अनसिबा हसन, एस्तेर अनिल, सिद्दीकी, आशा सरथ और मुरली गोपी भी लीड रोल में हैं. फिल्म का बजट 100 करोड़ बताया जा रहा है.

सुपरहिट हुई थीं पिछली दोनों फिल्में

मोहनलाल की दृश्यम फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2013 में हुई है, जब पहली फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था. इस फिल्म का बजट 5 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसमें मोहनलाल के साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी, कलाभवन शाजॉन, रोशन बशीर और नीरज माधव शामिल थे. इसके बाद साल 2021 में दृश्यम 2 रिलीज हुई, जिसे सिनेमाघरों के बजाए सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया था. वहीं अब दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.

---विज्ञापन---
First published on: May 21, 2026 03:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola