Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20: आदित्य धर के डायरेक्शन बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी है. आज इस फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो गए है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कमाई में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिली. फिल्म ने अकेले भारत में 1000 करोड़ के पार की कमाई कर ली है. वहीं, वर्ल्डवाइड लेवल पर फिल्म का कारोबार 1600 करोड़ के पार पहुंच गया है. फिल्म की कमाई ने कई बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है. चलिए आपको बताते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में अब तक कुल कितनी कमाई की है.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का तूफान जारी
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 20वें दिन 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, मंगलवार को भी फिल्म ने सोमवार जैसी ही कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1,033.37 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. 20वें दिन भी फिल्म ने हिंदी भाषा में 9.50 करोड़ रुपये के साथ सबसे ज्यादा कमाई की. वहीं, कन्नड़ में 0.08 करोड़ रुपये, मलयालम में 0.02 करोड़ रुपये, तमिल में 0.15 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 20वें दिन इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 14.3% रही.
‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सिर्फ भारत में ही नहीं फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर वर्ल्डवाइड लेवल तक क्रेज देखने को मिल रहा कहा है. Sacnilk.com के मुताबिक, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने पिछले 20 दिनों में वर्ल्डवाइड लेवल पर 1,641.21 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इस कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिए है. इसके अलावा फिल्म की कमाई अभी भी उसी स्पीड में जारी है. कई बड़े स्टार्स ने भी फिल्म देखने के बाद इसकी खूब तारीफ की.