---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Report: ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ ही दिया ‘धुरंधर’ का माइलस्टोन रिकॉर्ड, 11 दिनों में कर डाली इतनी कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का तूफान अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जारी की है. फिल्म ने सिर्फ 11 दिन में 1300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 11 दिन हो गए है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कमाई का ग्राफ तेजी के साथ ऊपर की तरफ भाग रहा है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपने दूसरे विकेंड पर भी शानदार कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड बनाने वाले अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने इन दिनों कुछ कितनी कमाई की है.

‘धुरंधर 2’ के 11 दिनों की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 11वें दिन 68.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसमें फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा में किया है, जो 63 करोड़ रुपये था. वहीं, कन्नड़ में 0.38 करोड़, मलयालम में 0.22 करोड़, तमिल में 1.50 करोड़ और तेलुगु में 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 48.5% रही. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 846.87 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, रणवीर सिंह की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 11 दिनों में वर्ल्डवाइड 1,361.95 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. इसी के साथ इस फिल्म ने अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड भी पूरी तरह से तोड़ दिया है.

‘धुरंधर 2’ ने तोड़ दिया ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड

कई ब्लॉकबस्टर के रिकॉर्ड भी तोड़ने वाली रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड भी टूट गया है. बॉक्स ऑफिस पर आंधी की तरह कमाई कर रही ‘धुरंधर 2’ ने 11 दिनों में अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जहां, फिल्म ‘धुरंधर’ का लाइफटाइम इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 840.20 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1307.35 करोड़ रुपये रहा, वहीं, ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 11 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 846.87 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1361.95 करोड़ रुपये की कमाई की है.

First published on: Mar 30, 2026 07:24 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.