Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 Box Office Day 77: ओटीटी रिलीज से ठीक पहले धुरंधर 2 ने खेला बड़ा दांव, 77वें दिन कर दी इतनी कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 77: 4 जून को रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' ओटीटी पर रिलीज हो रही है. दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का जलवा अब भी कायम है

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 77
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 77

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 77: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं. वहीं सिनेमाघरों में अब भी ये फिल्म जमकर कमाई कर रही है. रिलीज के दो महीनों बाद भी ये फिल्म हार मानने को तैयार नहीं है. इसकी जबरदस्त कहानी अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींच रही है. आइए फिल्म के 77वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

77वें दिन भी कमाई जारी

Sacnilk के मुताबिक, धुरंधर 2 ने 77वें दिन तक देशभर में चल रहे अपने 233 शो से अबतक ₹0.07 करोड़ यानी 7 लाख कमाए हैं. इससे भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,375.05 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹1,148.95 करोड़ हो गया है, हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है. इससे पहले 76वें दिन मंगलवार को फिल्म ने 10 लाख की कमाई की थी. वहीं सोमवार यानी 75वें दिन को फिल्म ने 8 लाख कमाए थे.

---विज्ञापन---

10 हफ्ते, धुआंधार कमाई

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह की इस फिल्म ने आते ही तहलका मचा दिया था. रिलीज के पहले धुरंधर 2 के पेड प्रिव्यूज रखे गए थे, जिससे फिल्म ने 43 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं ओपनिंग डे पर फिल्म में 102.55 करोड़ की धुआंधार कमाई कर हर किसी को चौंका दिया. पहले हफ्ते फिल्म ने 674.17 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे हफ्ते 110.60 करोड़, चौथे हफ्ते 54.70 करोड़, पांचवें हफ्ते 19.52 करोड़, छठे हफ्ते 12.45 करोड़, और सातवें हफ्ते 5.58 करोड़. इस बीच अपनी कमाई से धुरंधर 2 ने कई इतिहास बनाए और तोड़े. आठवें हफ्ते फिल्म ने 3.89 करोड़, नौवें हफ्ते 2.19 करोड़ और दसवें हफ्ते 1.45 करोड़ की शानदार कमाई तय की और अब भी सिनेमाघरों में बनी हुई है.

फिल्म के बारे में

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, राकेश बेदी जैसे स्टार्स हैं. ये फिल्म साल 2025 के अंत में आई धुरंधर के आगे की कहानी दिखाती है, जहां पाकिस्तान के ल्यारी में जाकर एक भारतीय एजेंट आतंक का खात्मा करता है. फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी को खूब सराहा गया. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की.

---विज्ञापन---

ओटीटी पर धुरंधर 2

धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज फिक्स हो गई है. रणवीर सिंह की ये स्पाई थ्रिलर 4 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

First published on: Jun 03, 2026 11:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola