---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection: भारत में 1000 करोड़ पार हुई ‘धुरंधर 2’, टूटेगा ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए फिल्म ने सिर्फ 17 दिनों में 1000 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन को पार कर लिया. धुरंधर 2 हजार करोड़ क्लब में पहुंचने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म भी बन गई है. अब इसका अगला निशाना ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection
Dhurandhar 2 Box Office Collection

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ हर रोज बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रही है. अब इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ नेट कमाकर एक नया इतिहास रच दिया है. इसी के साथ धुरंधर 2 ऐसा करने वाली ये पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये एक बहुत बड़ी और खास बात है.

भारत में 1000 करोड़ पार हुई ‘धुरंधर 2’

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 2 हफ्ते से ज्यादा का समय बीत रहा है. वहीं फिल्म हर रोज धुआंधार कमाई कर रही है. सिनेमाघरों में ये फिल्म लगातार पसंद की जा रही है. अपने रिलीज के 18वें दिन यानी 5 अप्रैल 2026 को धुरंधर: द रिवेंज ने अबतक 17.41 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,199.85 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹1,002.43 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है. वहीं इसी के साथ धुरंधर 2 ने इंडिया में 1000 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर लिया. हिंदी सिनेमा के लिए ये एक ऐतिहासिक क्षण है.

---विज्ञापन---

वहीं बीते दिन यानी ‘धुरंधर 2’ ने तीसरे शनिवार अपने रिलीज के 17वें दिन फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाया. इस दिन ‘धुरंधर 2’ ने लगभग 26. 65 करोड़ (ऑल लैंग्वेज) कमाए, जो 16वें दिन के 21.55 करोड़ से ज्यादा है. रिपोर्ट के मुताबिक, 18 दिनों में अबतक ‘धुरंधर द रिवेंज’ का कुल कलेक्शन नेट 1,002.43 करोड़ रुपये और 1,199.85 करोड़ ग्रॉस पहुंच गया है.

बॉक्स ऑफिस धुआंधार कमाई कर रही रणवीर सिंह की फिल्म

19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया. रिलीज के 24 घंटे में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये कमा लिए. इसके बाद पूरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर छाई रही. रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ने पहले हफ्ते (8 दिन) ₹674.17 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे हफ्ते फिल्म ने ₹263.65 करोड़ बटोरे. इसके बाद 16वें दिन ₹21.55 करोड़, 17वें दिन ₹25.65 करोड़ और 18वें ₹17.41 करोड़ (अबतक). अब भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई हुई है.

टूटेगा ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड!

अब बात करें ‘बाहुबली 2 :द कन्क्लूजन’ के रिकॉर्ड के बारे में तो प्रभास स्टारर इस फिल्म ने 1031 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया. ऐसे में माना जा रहा है कि 18वें दिन खत्म होते ‘धुरंधर 2’ ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन जाएगी.

First published on: Apr 05, 2026 04:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.