Wednesday, 8 April, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 19: ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, 19वें दिन फिल्म ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 19: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. वीकेंड के साथ ही फिल्म वीकडेज पर भी बंपर कमाई करती नजर आ रही है. आइए फिल्म के 19वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 19: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 19 मार्च से लगातार सिनेमाघरों में लगी हुई है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. ट्रेड ट्रेकिंग वेब साइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर द रिवेंज 19वें दिन यानी अपने रिलीज के तीसरे सोमवार को अबतक लगभग ₹7.29 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,222.34 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹1,021.06 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है.

दंगल से भी आगे निकली ‘धुरंधर 2’

अपनी धुआंधार कमाई से ‘धुरंधर 2’ हर दिन एक नया इतिहास रच रही है. फिल्म पहले ही पठान, आरआरआर जैसी बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है. वहीं अब धुरंधर 2 ने भारत की सबसे कमाऊ फिल्म दंगल के नेट इंडिया कलेक्शन को भी इसने पीछे छोड़ दिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने अबतक 1605.74 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

बीते दिन की कमाई

बात करें बीते दिन की तो 18वें दिन में ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,605.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था. इसमें से भारत में इसने ग्रॉस 1,213.74 करोड़ रुपये कमाए थे और ओवरसीज में इसकी कमाई 392 करोड़ रुपये हुई थी. वहीं 19वें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी गिरी जरूर है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अपनी अच्छी पकड़ बनाई रखी है.

टूटेगा ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड

‘धुरंधर द रिवेंज’ की कमाई की भले ही थोड़ी कम पड़ गई हो, लेकिन जल्द ही फिल्म प्रभास स्टारर फिल्म ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में लाइफटाइम 1,030.42 करोड़ रुपये कमाए थे. जल्द ही फिल्म ये आंकड़ा भी पार कर जाएगी. धुरंधर 2 पहले ही बॉलीवुड की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

बात करें फिल्म की तो ‘धुरंधर द रिवेंज’ साल 2025 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की सीक्वल है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं.

First published on: Apr 06, 2026 07:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.