---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12: ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया बड़ा धमाका, जानें 12वें दिन कितना हुआ कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Report Day 12: 'धुरंधर 2' अब केवल एक फिल्म नहीं बल्कि एक कल्ट बन चुकी है. जिस गति से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, ऐसा लग रहा है कि यह बहुत जल्द भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ (नेट) का आंकड़ा पार कर सकती है. आइए जानते हैं इस फिल्म ने 12वें दिन कितना कलेक्शन किया...

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12: रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया है जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में विरले ही देखने को मिलता है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपने 12वें दिन (दूसरे सोमवार) भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और कई बड़े रिकॉर्ड्स को मटियामेट कर दिया है. फिल्म न केवल घरेलू बाजार में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुनामी ले आई है. आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कितनी कमाई की है…

अपनी ही फिल्म ‘धुरंधर’ को पछाड़ा

‘धुरंधर 2’ की सबसे बड़ी जीत यह है कि इसने अपने पहले पार्ट (धुरंधर) के लाइफटाइम कलेक्शन को महज 11-12 दिनों में पीछे छोड़ दिया है. जहां पहली फिल्म ने 840.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, वहीं ‘धुरंधर 2’ अब 859.31 करोड़ (नेट इंडिया) के साथ बॉलीवुड की नंबर 1 फिल्म बनने की ओर अग्रसर है.

---विज्ञापन---

वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ के क्लब में एंट्री

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी इस स्पाई-थ्रिलर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 350 करोड़ तक पहुंच गया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,361.95 करोड़ हो गया है. इसी के साथ यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है, और अब इसके निशाने पर ‘पुष्पा 2’, ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्में हैं.

दूसरे सोमवार (12वें दिन) की रफ्तार

वर्किंग डे होने के बावजूद सोमवार को सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई. सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, शाम 6 बजे तक फिल्म ने 12.44 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. रात के शोज के बाद इस आंकड़े में और बढ़ोतरी की उम्मीद है, जो यह साबित करता है कि फिल्म का ‘वर्ड ऑफ माउथ’ बेहद स्ट्रॉन्ग है.

डे-वाइज कलेक्शन का पूरा रिपोर्ट कार्ड (नेट इंडिया)

  • डे0- 43 करोड़ रुपये
  • डे1- 102.55 करोड़ रुपये
  • डे2- 80.72 करोड़ रुपये
  • डे3- 113 करोड़ रुपये
  • डे4- 114.85 करोड़ रुपये
  • डे5- 65 करोड़ रुपये
  • डे6- 56.60 करोड़ रुपये
  • डे7- 48.75 करोड़ रुपये
  • डे8- 49.70 करोड़ रुपये
  • डे9- 41.75 करोड़
  • डे10- 62.85 करोड़
  • डे11- 68.10 करोड़
  • डे12- 12.44 करोड़ (शाम 6 बजे तक के आंकड़े)
  • टोटल इंडिया कलेक्शन – 859.31 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के ‘जसकीरत सिंह रांगी’ के किरदार ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है. संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों की मौजूदगी और ‘जमील जमाली’ (राकेश बेदी) के किरदार में आए जबरदस्त ट्विस्ट ने फिल्म को रिपीट वैल्यू दी है. पाकिस्तान में घुसपैठ और आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने की यह कहानी हर भारतीय के रोंगटे खड़े कर रही है.

First published on: Mar 30, 2026 07:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.