Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

Dacoit Box Office Collection Day 4: दमदार शुरुआत के बाद ढीली पड़ी ‘डकैत’, जानें मृणाल ठाकुर-आदिवी शेष की फिल्म के चौथे दिन की कमाई

Dacoit Box Office Collection Day 4: बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई मृणाल ठाकुर-आदिवी शेष की फिल्म 'डकैत' को अब चार दिन हो चले हैं. आइए फिल्म की अबतक की कमाई के बारे में जानते हैं

Dacoit - Box Office Collection Day 4

Dacoit Box Office Collection Day 4: मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की ‘डकैत’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. एक्शन, थ्रिल और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. आज यानी 13 मार्च सोमवार को फिल्म को रिलीज हुए चार दिन बीत चले हैं. ऐसे में आइए फिल्म के चौथे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

हुई थी दमदार शुरुआत

मृणाल ठाकुर-आदिवी शेष की फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ को बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है. ऐसे में रिलीज के पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.55 करोड़ रुपये की कमाई से शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 6.85 करोड़ रुपये कमाए. वहीं तीसरे दिन इसकी कमाई 6.40 करोड़ रुपये रही.

---विज्ञापन---

चौथे दिन की कमाई

अब बात करें ‘डकैत’ के चौथे दिन यानी रिलीज के पहले सोमवार की तो अभी तक इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 2.70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो पहले दिनों के मुकाबले काफी कम है. इसके साथ ही फिल्म का टाइटल ग्रॉस कलेक्शन 26.24 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन अब तक 22.50 करोड़ रुपये हो गया है. विदेशों में फिल्म ने कुल ₹11.65 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन है, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹37.89 करोड़ हो गया है.

फिल्म के बारे में

रिपोर्ट्स की मानें तो मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की इस फिल्म का बजट लगभग 80 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के बीच है. एक्शन और इस थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में हरि (आदिवी शेष) की कहानी दिखाई गई है, जिसे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सरस्वती (मृणाल ठाकुर) के कारण गलत तरीके से जेल में डाल दिया जाता है. फिर वो जेल से भागकर एक डकैती की योजना बनाता है. इस फिल्म में आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप लीड रोल में हैं. इनके अलावा फिल्म में जैन मैरी खान, कामाक्षी भास्करला, प्रकाश राज, साउथ एक्टर सुनील और अतुल कुलकर्णी भी हैं.

First published on: Apr 13, 2026 10:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.