Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 14 दिन पूरे हो गए हैं. इस दौरान फिल्म थिएटर में अपनी पकड़ बनाए हुए है. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली है. लेकिन इसके बाद भी ‘Mardaani 3’ कमाई के मामले में सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘Border 2’ से काफी पीछे है. चलिए आपको दोनों का अब तक का कलेक्शन और उनके बीच के फासले के बारे में बताते हैं.
‘Mardaani 3’ का टोटल बिजनेस
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘Mardaani 3’ ने 14वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 40.90 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड ‘Mardaani 3’ का टोटल कलेक्शन 61.3 करोड़ तक पहुंच गया है. 14वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 8.17% रही, जिसमें सुबह के शो में 6.42%, दोपहर के शो में 9.02%, शाम के शो में 8.23% और रात के शो में 9.01% रही.
‘Border 2’ का तूफान
वहीं, दूसरी तरफ सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘Border 2’ ने 21वें दिन 1.75 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही इस एंटी वॉर फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 317.75 करोड़ का व्यापार कर लिया है. इसके अलावा फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कुल 434.1 करोड़ तक बिजनेस कर लिया है. 21वें दिन भी इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 6.38% रही, जिसमें सुबह के शो में 4.45%, दोपहर के शो में 6.91%, शाम के शो में 6.52% और रात के शो में 7.63% रही.
Border 2 से कितनी पीछे है Mardaani 3?
चलिए अब ‘Mardaani 3’ और ‘Border 2’ की कमाई के बीच के फासले के बारे में बात करते हैं. बता दें कि जहां ‘Border 2’ ने अकेले भारत में 317.75 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं ‘Mardaani 3’ ने सिर्फ 40.90 करोड़ रुपये ही कमाए हैं. वहीं, दोनों फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी एक बड़ा गैप है. जहां ‘Border 2’ ने 434.1 करोड़ रुपये कमाए, वहीं ‘Mardaani 3’ सिर्फ 61.3 करोड़ रुपये में सिमट कर रह गई.