Tuesday, 10 February, 2026

---विज्ञापन---

Border 2 Box Office Collection Day 18: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ ने तय किया नया मुकाम, 18वें दिन कमाए इतने करोड़

Border 2 Box Office Collection Day 18: सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं. फिल्म अब 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है.

Border 2 Collection Day 18

Border 2 Box Office Collection Day 18: 23 जनवरी 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलो रहा है. फिल्म अब भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 हर दिन करोड़ों रुपये कमा रही है. बीते 17 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. अपने रिलीज के 18वें दिन यानी 9 फरवरी, सोमवार को भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं.

300 करोड़ पार हुई ‘बॉर्डर 2’

Sacnilk के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 17 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और अनुमानित 309.75 करोड़ की भारतीय नेट कमाई की. वहीं 18वें दिन फिल्म ने करीब 1.36 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि ये अभी शुरुआती रिपोर्ट है. आधिकारिक आंकड़ों में थोड़ा बदलाव संभव है. इस तरह फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 311.11 करोड़ रुपये हो गया है. बॉर्डर 2 ने शानदार ओपनिंग करते हुए अपने पहले वीकेंड में ही फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये कमाए थे. अब ये फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े को पार करके सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है.

वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के पास पहुंची ‘बॉर्डर 2’

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनीं फिल्म बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड 450 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट खूब पसंद की जा रही है. फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना, एयर फोर्स और नेवी की बहादुरी दिखाई गई है. बॉर्डर 2, साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर की सीक्वल है. इसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं.

First published on: Feb 09, 2026 10:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.