Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 5: तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘अस्सी’ और सिद्धांत चतुर्वेदी-मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ एक साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थीं. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई करती नजर आ रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों को 5 दिन बीत गए हैं. आइए दोनों फिल्मों के पांचवें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
‘अस्सी’ की कमाई
पहले बात करें फिल्म ‘अस्सी’ की तो इसने शुरुआती चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और अनुमानित ₹4.90 करोड़ का भारतीय नेट कलेक्शन किया. वहीं अपने रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ने 0.85 करोड़ रुपये की कमाई की है. कुल मिलाकर फिल्म अस्सी ने पांच दिनों में 5.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.
‘दो दीवाने सहर में’ की कमाई
वहीं दूसरी तरफ बात करें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ की तो इसने पांचवे दिन 0.5 करोड़ रुपये कमाए हैं. ऐसे में धीमी शुरुआत करने के बाद भी तापसी पन्नू की फिल्म आगे निकलती दिख रही है. मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने कुल मिलाकर अब तक 5.30 करोड़ रुपये कमाए हैं.
‘अस्सी’ की कहानी
‘अस्सी’ एक सोशल ड्रामा फिल्म है, जो महिलाओं से जुड़े मुद्दे को बड़ी बेबाकी से दिखाती है. फिल्म में तापसी पन्नू ने एक वकील का किरदार निभाया है, जो महिला को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं. फिल्म का डायरेक्शन बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने किया है.
‘दो दीवाने सहर में’ दिखी मृणाल और सिद्धांत की जोड़ी
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ एक बहुत ही सॉफ्ट रोमांटिक फिल्म है. इसकी कहानी आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाती है. फिल्म से मृणाल और सिद्धांत की केमिस्ट्री को भी खूब सराहा गया है. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म पिछड़ती नजर आ रही है.