Tuesday, 24 February, 2026

---विज्ञापन---

Assi Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला तापसी पन्नू का जादू, पहले सोमवार को फिल्म ने कमाए बस इतने

Assi Box Office Collection Day 4: तापसी पन्नू स्टारर फिल्म अस्सी को पॉजिटिव रिव्यू मिले, लेकिन इसकी कमाई कुछ खास नहीं हो रही है. अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता नजर आ रहा है. सोमवार को फिल्म ने बस इतनी कमाई की.

Assi Box Office Collection Day 4

Assi Box Office Collection Day 4: 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली थी. लेकिन अब फिल्म की कमाई तेजी से गिरती नजर आ रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है. फिल्म की कहानी को काफी सराहा गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कामी गिरती ही जा रही है. आइए फिल्म पहले सोमवार यानी चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

चौथे दिन की कमाई

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अस्सी ने रिलीज के चौथे दिन यानी अपने रिलीज के पहले सोमवार, 23 फरवरी को लगभग 75 लाख की कमाई की है. ये फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन है. अपने रिलीज के पहले दिन फिल्म ने शुक्रवार को ₹1 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन ₹1.6 करोड़ की कमाई के साथ आगे बढ़ी. रविवार को भी इसका कलेक्शन ₹ 1.6 करोड़ रहा. मूवी का अब तक का नेट कलेक्शन टोटल 4.95 करोड़ है.

---विज्ञापन---

‘अस्सी’ की कहानी और स्टारकास्ट

अस्सी एक सोशल ड्रामा फिल्म है, जो महिलाओं से जुड़े मुद्दे को उठाती है. फिल्म परिमा की कहानी है, जो दिल्ली में रहने वाली एक विवाहित महिला है, जिसका कुछ पुरुषों द्वारा अपहरण कर यौन उत्पीड़न किया जाता है. इसके बाद कहानी कोर्ट पहुंच जाती है. तापसी ने फिल्म में पीड़िता के वकील का किरदार निभाया है. फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, कुमुद मिश्रा और रेवती लीड रोल में हैं. साथ ही नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा इस फिल्म में शामिल हैं.

First published on: Feb 24, 2026 06:57 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.