यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. वह समय रैना के यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर बीते दिनों खबरों में छाए रहे थे. वहीं, हाल ही में समय ने स्टिल अलाइव के साथ वापसी में रणवीर की पोल खोली थी. इन सभी के बीच अब रणवीर अल्लाहबादिया को आईपीएल मैच के दौरान एक हीसान के साथ स्पॉट किया गया है. साथ ही मैच देखने के बाद यूट्यूबर उस हसीना के साथ स्टेडियम के बाहर भी स्पॉट हुए हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रणवीर संग स्पॉट हुईं जूही भट्ट
दरअसल, कल रविवार के दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस का मैच खेला गया था. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच को देखने के लिए रणवीर अलाहाबादिया और उनकी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ पहुंचे थे. उनके साथ दिखने के बाद अफवाहें उड़ने लगी हैं कि वह जूही भट्ट को डेट कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो में रणवीर जूही के साथ स्टेडियम के बाहर नजर आए हैं और वह जल्दबाजी में चलते जा रहे हैं. वह जूही के साथ ट्विनिंग करते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लू जींस पहनी है और जूही ने भी सेम तरह का आउटफिट कैरी किया है.
रणवीर ने कंफर्म किया जूही संग अपना रिश्ता
हालांकि एक फैन ने रणवीर के साथ फोटो क्लिक करवाने की रिक्वेस्ट की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. उन्होंने उस फैन को यह कहकर मना कर दिया कि,” गर्लफ्रेंड के साथ हू्ं.” रणवीर की इन बातों से साफ हो गया है कि वह जूही भट्ट को डेट कर रहे हैं. इतना ही नहीं बीते दिनों उन्होंने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली कंफर्म किया था. उन्होंने पहले भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक Ghibli इमेज भी शेयर की थी. इसमें वह अपनी लेडी लव के साथ नजर आ रहे थे. जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वो किसी को डेट कर रहे हैं. बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया जूही से पहले टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा को डेट कर चुके हैं, लेकिन उनके साथ उनका ब्रेकअप हो गया था.
कौन है जूही भट्ट?
जूही भट्ट एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है. जानकारी के मुताबिक वह देहरादून की रहने वाली हैं और हमेशा ही अपने इंस्टाग्राम पर फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती रहती हैं. वह इंस्टाग्राम पर रील्स, वीडियो, फोटोज भी शेयर करती रहती हैं. जूही के इंस्टाग्राम पर 468k फॉलोअर्स हैं.
यह भी पढ़ें- इस दिग्गज अभिनेता का हुआ निधन, 87 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा