Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

अर्जुन रामपाल की पहली बीवी कौन थी? 20 साल साथ रहने के बाद अचानक टूट गया रिश्ता

Arjun Rampal First Wife: हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में आए अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बताया कि अब तक भी उनकी शादी नहीं हुई है. इस दौरान अर्जुन ने कहा कि हम आपके शो में ये रिवील कर रहे हैं कि हमने सगाई कर ली है. इसी बीच अब लोग अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी के बारे में जानने को उत्सुक हो गए हैं.

---विज्ञापन---

Arjun Rampal First Wife

Arjun Rampal First Wife: अपनी नई फिल्म धुरंधर को लेकर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों सुर्खियों में हैं. फिल्मों के अलावा अर्जुन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में अर्जुन ने खुलासा किया कि अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमिट्रिएड्स संग सगाई कर ली है. बता दें पहले से ही शादीशुदा अर्जुन 6 साल से गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमिट्रिएड्स संग रिलेशनशिप में हैं. दोनों के 2 बेटे हैं. लेकिन शादी अबतक नहीं रचाई है. इस बीच अब हर कोई अर्जुन रामपाल की पहली बीवी के बारे में जानना चाहता है. चलिए आपको बताते हैं.

अर्जुन रामपाल की पहली बीवी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी मेहर जेसिया हैं, जो 80 के दशक की मशहूर मॉडल रही हैं. मॉडलिंग की दुनिया में मेहर ने खूब नाम कमाया है. अर्जुन रामपाल भी मॉडलिंग से ही फिल्मों में आए थे. ऐसे में दोनों की शुरुआत मॉडलिंग से ही हुई. अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी मेहर जेसिया फेमिना मिस इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं. साल 1986 में उन्होंने भारत को मिस यूनिवर्स पेजेंट में रीप्रेजेंट किया था. मेहर जेसिया अपने दौर की सुपरमॉडल रह चुकी हैं. उन्होंने माधु सप्रे, फिरोज गुजराल, श्यामोली वर्मा जैसी मॉडल्स के साथ मिलकर भारतीय फैशन को इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचाया. इसके अलावा मेहर साल 2006 में आई फिल्म ‘आई सी यू’ को को-प्रोड्यूस भी कर चुकी हैं.

---विज्ञापन---

20 साल बाद अचानक ले लिया तलाक

साल 1998 में अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया से शादी रचाई. दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी. कपल की दो बेटियां महिका और मायरा हैं. लेकिन इनके रिश्ते में फिर अचानक दरार आ गई. लगभग 20 साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था. दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया. हालांकि इसकी असली वजह आजतक सामने नहीं आई. कहा जाता है कि अर्जुन का सुजैन खान से लिंकअप था और दोनों सीक्रेटली मिल रहे थे जिससे पत्नी मेहर जेसिया बेहद आहत हुईं. फिर दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गए.

First published on: Dec 14, 2025 10:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola