Saturday, 25 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Advance Booking में Chhaava ने तोड़े इन 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे Vicky Kaushal?

Chhaava Advance Booking: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मूवी छावा ने रिलीज होने से पहले ही पांच मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की है।

---विज्ञापन---

Chhaava Advance Booking: विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म ‘छावा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मूवी ने रिलीज होने से पहले ही लेटेस्ट रिलीज हुई 5 मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं विक्की और रश्मिका मंदाना की इस मूवी का सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। रिलीज से पहले ही विक्की की मूवी ने करोड़ों रुपये छाप लिए हैं। वहीं कहा जा रहा है कि ये साल 2025 की बड़ी मूवीज में से एक हो सकती है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की और किन मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ डाले?

यह भी पढ़ें: Aasharm 3 Part 2 पर बड़ा अपडेट! Prime Video या MX Player, किस OTT पर नजर आएंगे ‘बाबा निराला’?

---विज्ञापन---

रिलीज से पहले कितनी कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मूवी रिलीज से पहले ही 10 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं अब तक इंडिया में मूवी के 3 लाख 11 हजार 772 से ज्यादा टिकट बिक गए हैं। इंडिया में मूवी ने 8.67 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ब्लॉक सीटों के साथ ये आंकड़ा 10.84 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

---विज्ञापन---

इन मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

रिलीज से पहले ही छावा ने 10.84 करोड़ रुपये की कमाई करके ‘देवा’, ‘स्काई फोर्स’, ‘आजाद’, ‘बैडएस रवि कुमार’ और ‘बेबी जॉन’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एडवांस बुकिंग में ‘देवा’ ने 3.29 करोड़, ‘स्काई फोर्स’ ने 5.42 करोड़, ‘बैडएस रवि कुमार’ ने 2 करोड़, ‘आजाद’ ने 8.69 करोड़ और ‘बेबी जॉन’ ने 5.9 करोड़ की कमाई की।

मूवी की कास्ट

विक्की कौशल की ‘छावा’ मूवी के ट्रेलर रिलीज होते ही वो सुर्खियों में छा गई। ऑडियंस को मूवी का बेसब्री से इंतजार है। मूवी में विक्की के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और प्रदीप राम सिंह रावत मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि ये 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी बन सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande ने किसे बताया गिरा हुआ इंसान, FIR दर्ज, Hina Khan पर भी लगे थे आरोप

First published on: Feb 13, 2025 11:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola