Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बिना किसी काट-छांट के रिलीज हुई 3 साल से अटकी ये फिल्म, आखिर में बदला गया नाम

Satluj Movie OTT Release: एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' 3 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब रिलीज हो गई है.

---विज्ञापन---

Satluj Movie OTT Release: बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ 3 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब रिलीज हो गई है. दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म का नाम बदला गया है, पहले इसका नाम ‘पंजाब ’95’ था, जिसे अब बदलकर ‘सतलुज’ कर दिया गया है. इस फिल्म को टोरंटो से हटा दिया गया था, लेकिन अब ये फिल्म किसी काट-छांट के ओटीटी पर रिलीज की गई है. ये फिल्म CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के साथ विवादों के कारण रिलीज नहीं हो पा रही थी.

आखिर में बदला गया फिल्म का नाम

हनी त्रेहान के डायरेक्शन में बनी दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘पंजाब ’95’ का नाम बदलकर ‘सतलुज’ कर दिया गया है. बता दें कि इस फिल्म का ये दूसरी बार नाम बदला गया है. सबसे पहले इस फिल्म का नाम ‘गालुघारा’ रखा गया था, जिससे साफ पता चल रहा था कि ये फिल्म गालुघारा हत्याकांड पर आधारित है.

---विज्ञापन---

बिना किसी काट-छांट के हुई रिलीज

CBFC के साथ विवाद के बाद आखिरकार इस फिल्म को शुक्रवार को चुपचाप एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया. सामाजिक कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन और मृत्यु पर आधारित यह फिल्म 3 जुलाई को बिना किसी काट-छांट के ZEE5 ग्लोबल पर स्ट्रीम हो रही है. दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म को पिछले साल फरवरी में ग्लोबली रिलीज किया जाना था, लेकिन CBFC के साथ विवाद के चलते फिल्म की रिलीज को अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपॉन्ड कर दिया गया था.

फिल्म की ओटीटी रिलीज

फिल्म के ओटीटी रिलीज की जानकारी Zee5 के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नए पोस्ट के साथ दी गई. इस पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘कुछ कहानियां दफन होने से इनकार करती हैं. ‘सतलुज’ अभी देखें, सिर्फ Zee5 पर स्ट्रीम हो रही है.’ इसके साथ उन्होंने दिलजीत दोसांझ, अर्जुन रामपाल और सुरिंदर विक्की को इस पोस्ट में टैग किया है. दिलजीत दोसांझ की फिल्म की कहानी आपके रोंगटे खड़े करने वाली है.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 04, 2026 01:58 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola