Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘उस समय अब्बा, मम्मी से बात…’ सैफ अली खान ने सालों बाद खोली अपने माता पिता की ये पोल

Saif Ali Khan on Parents Secret: सैफ अली खान ने हाल ही में अपनी मम्मी शर्मिला और पापा मंसूर अली खान पटौदी के रिश्ते को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. चलिए जानते हैं आखिरी उन्होंने क्या कहा?

---विज्ञापन---

Saif Ali Khan on Parents’ Secret: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टेगोर इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं. एक्टिंग और फिल्मों से दूरी बना चुकी शर्मिला टेगौर इस बार अपने सुपरस्टार बेटे सैफ अली खान की वजह से लाइमलाइट में आई हैं. दरअसल, सैफ अली खान ने हाल ही में अपनी मम्मी शर्मिला और पापा मंसूर अली खान पटौदी के रिश्ते को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. जहां उन्होंने अपने पापा की आदत के बारे में बताया, जिससे उनकी मम्मी को बहुत परेशानी होती थी. चलिए जानते हैं आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा.

मां के होमटाउन पहुंचे सैफ अली खान

दरअसल, सैफ अली खान ने हाल ही में अपनी मां शर्मिला टैगोर के होमटाउन कोलकाता में आयोजित हुए टाइगर पटौदी मेमोरियल लेक्चर 2026 में पहुंचे लिया. यह प्रोग्राम उनके पिता और दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया था. प्रोग्राम संबोधित करते हुए सैफ ने अपने पापा की कम ही बोलने वाली आदत के बारे में बताया. सैफ ने यह भी कहा कि उनकी इस आदत से अक्सर शर्मिला चिढ़ जाती थीं.

---विज्ञापन---

कभी अपनी आवाज…

सैफ अली खान ने अपने पिता को अपना हीरो बताया और कहा, ‘मैं उन्हें सम्मान के साथ अब्बा कहकर बुलाता था, एक ऐसे व्यक्ति जो बहुत कम बोलते थे लेकिन एक परिवार के तौर पर हमारे लिए सभी जरूरी और खास बातें कहा करते थे. उन्होंने कभी अपनी आवाज ऊंची नहीं की और हमेशा हमारे साथ खड़े रहे. उन्होंने हमें बहुत छोटी उम्र से ही लोगों का सम्मान करना सिखाया.’

मेरी मां उनकी इस आदत से परेशान…

सैफ ने आगे कहा, ‘घर पर वो अचीवमेंट्स के बारे में बहुत कम बात करते थे. वे किसी भी बात के बारे में कम ही बोलते थे. मेरी मां उन डिनर पार्टियों और समारोहों में परेशान हो जाती थीं, जहां उनसे कम जानने वाले लोग अपनी राय देते थे. वे कहते थे, किसी ने मुझसे पूछा ही नहीं, लेकिन वे बोलते नहीं थे क्योंकि किसी ने उनसे पूछा ही नहीं था. उनका आत्मविश्वास बिल्कुल अलग तरह का था.’

---विज्ञापन---
First published on: May 21, 2026 05:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola