मराठा साम्राज्य की गौरव गाथा एक बार फिर सिनेमाघरों में गूंजने को तैयार है, हाल ही में फिल्म के गाने का एक बीटीएस वीडियो सामने आया है, जो दर्शकों के दिलों को छू रहा है, फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर पहले से ही दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है, और अब मेकर्स ने इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने फिल्म के मोस्टअवेटेड गाने ‘राजा शिवाजी एंथम छत्रपति’ का बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो जारी कर दिया है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है.
वीडियो उड़ा देगा होश
इस एंथम को मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है, जो अपनी दमदार और भावनात्मक धुनों के लिए जानी जाती है. BTS वीडियो में गाने की मेकिंग की झलक दिखाई गई है. जहां अजय-अतुल और उनकी टीम इस एंथम को भव्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर साफ पता चलता है, कि मेकर्स इस फिल्म को बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी में हैं.
जबरदस्त है स्टारकास्ट
फिल्म की खास बात ये है, कि इसे रितेश विलासराव देशमुख डायरेक्ट, प्रोड्यूस और लिख रहे हैं, साथ ही वे इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार भी निभा रहे हैं. BTS वीडियो में उनके लुक और फिल्म के विजन की झलक भी देखने को मिलती है, जो इस प्रोजेक्ट को और खास बना देती है.
कब रिलीज होगा गाना?
‘राजा शिवाजी एंथम छत्रपति’ का मुख्य कोरस पहले ही रिलीज किया जा चुका है, और उसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. अब पूरा गाना 13 अप्रैल को रिलीज होगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है. इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख और रितेश देशमुख जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
कब होगी फिल्म रिलीज?
जियो स्टूडियोज ने प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने किया है. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत पर आधारित ये फिल्म 1 मई 2026 को मराठी और हिंदी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब देखना दिलचस्प होगा, कि ये ऐतिहासिक कहानी दर्शकों के दिलों पर कितना असर छोड़ती है.