Saturday, 25 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर रैपर छोटी उम्र में फ्लैट पर पाए गए मृत, परिवार का बड़ा दावा, पत्नी के टॉर्चर से दी जान!

Rapper Abhinav Singh Passed Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। छोटी उम्र में ही पॉपुलर रैपर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रैपर 'जगरनॉट' अपने फ्लैट में मृत अवस्था में पाए गए हैं।

---विज्ञापन---

Rapper Abhinav Singh RIP
Rapper Abhinav Singh

Rapper Abhinav Singh Passed Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। छोटी उम्र में ही पॉपुलर रैपर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रैपर की अचानक मौत से उनके परिवार और फैंस को तगड़ा झटका लगा है। स्टेज नाम ‘जगरनॉट’ के नाम से फैंस के बीच मशहूर रैपर अभिनव सिंह के निधन से सदमा पहुंचा है, रविवार को 32 साल के रैपर अपने फ्लैट में मृत अवस्था में पाए गए हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: हीरो नहीं ‘विलेन’ पर आया इन 4 एक्ट्रेस का दिल, लिस्ट में शामिल खूबसूरत पाक हसीना

---विज्ञापन---

नहीं रहे रैपर ‘जगरनॉट’ (Rapper Abhinav Singh Passed Away)

‘जगरनॉट’ के नाम से फेमस अभिनव सिंह एक ओडिया रैपर और इंजीनियर हैं। शुरुआती जांच में सुसाइड संभावना जताई गई है, लेकिन पुलिस अफसर रैपर की मौत की असली वजह की जांच कर रहे है। पुलिस ने जांच के बाद शव को रैपर के परिवार के हवाले कर दिया है। रैपर के पिता बिजय नंदा सिंह ने 8 से 10 लोगों पर आरोप लगाए हैं और जांच की मांग की है।

परिवार ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट के अनुसार, अभिनव सिंह के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और इस बीच परिवार का मानना है कि रैपर ने अपनी पत्नी के झगड़ों के कारण ही सुसाइड का कदम उठाया है। कथित तौर पर रैपर ने अपनी पत्नी द्वारा लगाए झूठे आरोपों से परेशान होकर ही जहर खाकर अपनी जान दी है, परिवार का कहना है कि अभिनव को उनकी पत्नी और कुछ अन्य लोगों द्वारा मानसिक प्रताड़ित किया गया था।

---विज्ञापन---

रैपर का विवादों से पुराना नाता

रैपर अभिनव सिंह की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि मौत की असली वजह का खुलासा हो पाए। गौरतलब है कि रैपर अभिनव सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है, साल 2024, अगस्त में हॉलीवुड एक्ट्रेस सुप्रिया ने भी उन पर इल्जाम लगाए थे, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि रैपर ने उनके म्यूजिक वीडियो की रिलीज में मुश्किलें डाली थीं, यहां तक कि उनके साथ मारपीट भी की थी। इसके अलावा भुवनेश्वर में एक OYO होटल में उनकी वाइफ ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद वो नए विवाद में फंस गए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 1 करोड़ में बनी, कमाए 15.50 करोड़! 3 सुपरस्टार्स की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं होने देती बोर

First published on: Feb 13, 2025 11:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola