Wednesday, 4 March, 2026

---विज्ञापन---

इतिहास रचेगी Dhurandhar 2! रिलीज से दो महीने पहले Ram Gopal Varma का बड़ा दावा, वजह भी बताई

रणवीर सिंह की धुरंधर जैसा कि बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है. इस बीच राम गोपाल वर्मा ने भी धुरंधर 2 को लेकर अपने विचार साझा किए हैं. उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि, "धुरंधर 2 सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म होगी."

Ram Gopal Varma-Dhurandhar
Ram Gopal Varma-Dhurandhar

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2025 की सबसे सफल मूवीज में से एक है. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और डेढ़ महीने बाद भी यह सिनेमाघरों में देखी जा रही है. वहीं, धुरंधर की सफलता के बाद इसके सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इन सभी के बीच आदित्य धर ने भी सीक्वल के ट्रेलर कट को लेकर अनाउंस किया था कि वह इसपर काम कर रहे हैं. वहीं, अब राम गोपाल वर्मा ने भी फिल्म धुरंधर को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि धुरंधर इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म है.

राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 पर कही ये बात

दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स हैंडल पर धुरंधर को लेकर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि, “धुरंधर 2 सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म होगी, क्योंकि फर्स्ट पार्ट का हर एक किरदार दर्शकों के दिमाग में बहुत बड़ा हो गया है, अपनी वैल्यू और इम्पैक्ट दोनों के मामले में, जो असली स्टाडम है. पहले पार्ट में किरदार छोटे या बड़े हो सकते थे, लेकिन अब वे सभी बड़े सुपरस्टार बन गए हैं और इसलिए धुरंधर 2 अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म होगी.

---विज्ञापन---

धुरंधर 2 का हिस्सा नहीं बनेंगे अक्षय खन्ना

वहीं, धुरंधर की सफलता के बीच लगातार ऐसी बातें चल रही हैं कि क्या अक्षय खन्ना धुरंधर 2 का हिस्सा बनेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भी दावा किया गया है कि अक्षय खन्ना सीक्वल के लिए कुछ एक्स्ट्रा सीन भी शूट करने के लिए सेट पर वापस आ गए हैं. हालांकि फिल्म से जुड़ी एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय खन्ना महज फ्लैशबैक हिस्सों में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग भी पहले ही की जा चुकी है. इससे यह साफ हो गया कि अक्षय खन्ना किसी भी तरह की एक्स्ट्रा शूटिंग नहीं कर रहे हैं और न ही वह धुरंधर 2 का हिस्सा बनेंगे. वहीं, मेकर्स ने भी पहले ही साफ कर दिया की अक्षय खन्ना का पार्ट फिल्म में पहले से ही तय हो चुका था और धुरंधर 2 में उनके नए सींस नहीं जोड़े जाएंगे.

धुरंधर ने अब तक की इतनी कमाई

बता दें कि धुरंधर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कई कलाकार नजर आए थे. फिल्म ने भारत में 44 दिनों में 821 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, मूवी ने दुनिया भर में 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें- ‘भारत मेरा गुरु है…’ ‘सांप्रदायिक’ वाले बयान पर घिरे AR Rahman ने दी सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा…’

First published on: Jan 18, 2026 06:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.