Why Priyanka Left Bollywood: प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर भारत का मान बढ़ाया है, अब लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं. प्रियंका जल्द ही दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी. इस कमबैक की खबरों के बीच प्रियंका ने उन कड़वे अनुभवों और वजहों को साझा किया है, जिसके चलते उन्हें बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड का रुख करना पड़ा था.
क्यों छोड़ा था बॉलीवुड?
प्रियंका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वे कभी भी बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहती थीं, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में एक कोने में धकेला जा रहा था. उन्होंने बताया कि वे उस समय फिल्म इंडस्ट्री में खुद को काफी ‘सीमित’ महसूस कर रही थीं. वे ऐसे मौकों की तलाश में थीं जो उन्हें एक कलाकार के तौर पर नई ऊर्जा दें.
हॉलीवुड का सफर और नई पहचान
जब बॉलीवुड में उन्हें सीमित महसूस होने लगा, तब प्रियंका ने अमेरिका का रुख किया. वहाँ उन्होंने संगीत और फिर ‘क्वांटिको’ जैसी सीरीज के जरिए अपनी नई पहचान बनाई. प्रियंका के अनुसार, उन्होंने किसी एक इंडस्ट्री को नहीं चुना, बल्कि जहाँ उन्हें बेहतर काम मिला, वे वहां चली गईं. आज वे दोनों ही इंडस्ट्रीज (हॉलीवुड और बॉलीवुड) में संतुलन बनाकर काम करना पसंद करती हैं.
एसएस राजामौली के साथ ग्रैंड कमबैक
प्रियंका चोपड़ा अब एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से वापसी कर रही हैं. इस फिल्म को लेकर प्रियंका काफी उत्साहित हैं. यह एक बड़े बजट की पैन-इंडिया फिल्म है, जिसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे.
फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज डिटेल्स
यह फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा. जहां प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य किरदार में नजर आएंगे.
पिछली हिंदी फिल्म का रिपोर्ट कार्ड
प्रियंका को आखिरी बार 2019 में फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था. जहां उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी (बजट 42 करोड़, कमाई 23.56 करोड़). व्यावसायिक असफलता के बावजूद, फिल्म को क्रिटिक्स ने सराहा और इसकी IMDb रेटिंग 7.6 है. इसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ मुख्य भूमिका में थे.