Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

मैं अनलकी हूं और ट्रस्ट इशूज… दूसरी शादी पर क्या बोलीं Poonam Pandey?

Poonam Pandey: पूनम पांडे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने पोस्ट शेयर करती रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। हालांकि, पूनम को कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ जाता है।

Poonam Pandey
Poonam Pandey

Poonam Pandey: सोशल मीडिया से लेकर टॉक ऑफ द टाउन तक चर्चा में रहने वाली पूनम पांडे अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। पूनम पांडे को उनकी बोल्डनेस के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। अब पूनम ने अपनी दूसरी शादी की प्लानिंग पर बात की है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?

दूसरी शादी पर बोली पूनम पांडे

दरअसल, हाल ही में पूनम पांडे ने instantbollywood से अपनी दूसरी शादी की प्लानिंग पर बात की। इस दौरान पूनम ने कहा कि मैं पिछले दो साल से सिंगल हूं और मैं अपनी लाइफ में बेहद खुश हूं। पूनम ने आगे कहा कि पर्सनली मुझे लगता है कि इस मामले में अनलकी हूं, लेकिन मैं फिर भी बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि मेरे पास बेहद प्यारा परिवार है और अच्छा करियर है और मैं हैप्पी हूं।

---विज्ञापन---

मुझे ट्रस्ट इशूज हैं- पूनम

पूनम ने आगे कहा कि मैं ओपन हूं, लेकिन मुझे अभी भी डर लगता है और मुझे ट्रस्ट इशूज हैं। वहीं, अब पूनम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स ने भी इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन शेयर किया है। गौरतलब है कि पूनम पांडे ने साल 2020 में 1 सितंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम अहमद बॉम्बे से शादी की थी।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

---विज्ञापन---

पूनम ने की थी प्राइवेट शादी

कोविड-19 के कारण इस शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया था। पूनम की शादी उनके मुंबई स्थित घर पर करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में हुई थी, लेकिन ये शादी एक महीना भी नहीं टिक पाई थी। जी हां, 11 सितंबर को पूनम पांडे ने सैम अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें दावा किया गया था कि बॉम्बे ने उनके छेड़छाड़, धमकी और हमला किया है।

जमानत पर रिहा हुए थे सैम बॉम्बे 

इसके बाद सैम बॉम्बे को मंगलवार 23 सितंबर को गोवा में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि यह घटना साउथ गोवा के कैनाकोना गांव में हुई थी, जहां पर पांडे एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। हालांकि, बाद में बॉम्बे को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच अचानक सुलह हो गई और लोगों ने इस पूरी घटना एक पब्लिसिटी स्टंट बताया, जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Chhaava ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 500 करोड़ से बस इतनी दूर फिल्म, जानें 16वें दिन की कमाई

First published on: Mar 02, 2025 10:22 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो