Mardaani 3 Collection: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 सिनेमाघरों में 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म ऐसे तो पहले फरवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसे प्रीपोन करने का फैसला किया था. हालांकि इसके बाद भी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. मर्दानी 3 की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत रही है. हालांकि धीरे-धीरे यह थोड़ी सुस्त पड़ती जा रही है. लेकिन दूसरे रविवार फिल्म ने एक लंबी छलांग लगाई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि मूवी ने अपने 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है.
मर्दानी 3 को मिला लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स
मर्दानी 3 से रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय बनकर एक बार फिर लौटी हैं. इस बार भी वह दमदार पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आई हैं. हर बार की तरह रानी मुखर्जी की शानदार एक्टिंग की तारीफ की गई है और फिल्म की कहानी ने भी अच्छी पकड़ बनाई. क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक ने मूवी की तारीफ की है. सनी देओल की बॉर्डर 2 जैसे फिल्म के क्रेज के बीच भी मर्दानी सिनेमाघरों में डट कर टिकी हुई है.
10 दिनों में मर्दानी ने किया इतना कलेक्शन
फिल्म के कलेक्शन को लेकर बात करें तो इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ कमाए थे और दूसरे दिन 6.25 करोड़, तीसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़, चौथे दिन 2.25 करोड़, पांचवे दिन 2.6 करोड़, छठे दिन 2.1 करोड़, सातवें दिन 1.85 करोड़, आठवें दिन 1.85 करोड़, नौवें दिन 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने 10वें दिन 4 करोड़ की कमाई की है. मर्दानी 3 ने अपने दस दिनों में कुल 35.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. दूसरी ओर बॉर्डर 2 ने अपने 17वें दिन 6.90 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने अभी तक भारत में 309.4 करोड़ कमा लिए हैं.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
वहीं, फिल्म को लेकर बात करें तो मर्दानी 3 की कहानी छोटी बच्चियों की किडनैपिंग के बारे में है. फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से लगातार शहर से छोटी बच्चियां गायब हो रही है और इसके पीछे एक बड़े गिरोह का हाथ है. फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोदीवाला, मिखेल यावलकर, मल्लिका प्रसाद जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- Border 2 Collection Day 17: 500 करोड़ के करीब बढ़ी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, 17वें दिन कमाए इतने करोड़