Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैसा रहा Mamta Kulkarni के ‘ग्लैमर का संगम’ और विवादों के साथ एक्ट्रेस का ‘गुमनामी सफर’

Mamta Kulkarni: 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत वापिस आईं हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड अंदाज के साथ लाइफ में चले विवादों और गुमनामी के लिए काफी चर्चा में रही हैं।

---विज्ञापन---

Mamta Kulkarni
Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni: 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। धमाकेदार एक्टिंग, बोल्ड अंदाज और खूबसूरत चेहरे के दम पर उन्होंने लाखों दिलों पर राज किया। स्टारडम के साथ जहां वो अपने करियर के ऊंचाइयां छू रहीं थीं वहीं दूसरी तरफ उनकी लाइफ ने गुमनामी का नया मोड़ ले लिया। गुमनामी के साथ-साथ मामता अपनी लाइफ में कई विवादों में रही हैं। अब 25 साल बाद वो भारत किसी काम के सिलसिले में लौटी हैं। इसके बाद से एक्ट्रेस चर्चा में आ गई हैं। इसी बीच आइये उनकी लाइफ के कुछ रोचक पहलुओं के बारे में जानते हैं।

25 साल बाद ममता कुलकर्णी ने की भारत वापसी

ममत कुलकर्णी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने 25 साल बाद भारत वापसी पर खुशी जाहिर की है। ममता ने वीडियो में बताया है कि वो साल 2000 के बाद साल 2024 में भारत आईं हैं। एक्ट्रेस वीडियो में काफी इमोशनल लग रही हैं। इतने सालों की गुमनामी के बाद एक्ट्रेस की वापसी पर फैंस खुशी सो झूम उठे हैं। वीडियो के मुताबिक वो मुंबई किसी काम के सिलसिले में आईं हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mamta Kulkarni 🔵 (@mamtakulkarniofficial____)

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की ग्लैमरस स्टार  

ममता कुलकर्णी ने 1992 में फिल्म ‘तिरंगा’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘आशिक आवारा’, ‘करण अर्जुन’, और ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। उनका करियर ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ा। वह अपनी बोल्ड अंदाज और निडर होने के लिए जानी जाती थीं।

---विज्ञापन---

 

यह भी पढे़ं: पहली बार ‘लाडले’ विवियन पर शिल्पा का टूटा ‘सब्र का बांध’, दोगले और झूठे इंसान पर भड़की एक्ट्रेस

---विज्ञापन---

विवाद और ग्लैमर का संगम

ममता उस दौर की पहली एक्ट्रेस में से एक थीं जिन्होंने 90 के दशक में ‘स्टारडस्ट’ मैगजीन के कवर के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराया। यह फोटोशूट बॉलीवुड में एक बड़ा विवाद बन गया। ममता ने अपने स्टाइल और फैशन सेंस से बॉलीवुड में नई लहर पैदा की, लेकिन विवादों ने उनके करियर को काफी प्रभावित भी किया।  2016 में ममता कुलकर्णी का नाम एक बड़े ड्रग्स रैकेट में सामने आया। उन पर और उनके कथित पार्टनर विक्की गोस्वामी पर ड्रग माफिया के साथ जुड़े होने के आरोप लगे। इस घटना ने उनकी इमेज को बुरा प्रभाव पड़ा। हालांकि, ममता ने इन आरोपों को मना किया था और खुद को बेगुनाह बताया था।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Mamta Kulkarni 🔵 (@mamtakulkarniofficial____)

---विज्ञापन---

अचानक बॉलीवुड से गायब  

90 के दशक के अंत तक ममता फिल्मों से दूर होती चली गईं। उनके अचानक गायब होने ने सभी को चौंका दिया। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता ने बॉलीवुड छोड़कर आध्यात्मिकता की ओर रुख कर लिया था। ममता लाइमलाइट से दूर अपनी दुनिया में लीन हैं। एक्ट्रेस के कई इंटरव्यू में देखा गया है कि वो दुनिया जहां से कोई मतलब नहीं रखना चाहती।

यह भी पढे़ं: Bhavika Sharma कौन? बिग बॉस 18 के अविनाश मिश्रा रियल लाइफ में कर रहे हैं डेट

---विज्ञापन---
First published on: Dec 04, 2024 08:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola