बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अक्सर ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस की पिछली फिल्म तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है. इसके बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी पसंद किया गया है. इन सभी के बीच कृति ने कबीर बहिया के साथ अपनी डेटिंग की खबरों को हवा दे दी है. एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ नजर आ रही हैं.
कबीर का हाथ थामे लंदन की सड़कों पर घूम रहीं कृति सेनन
दरअसल, कृति सेनन अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के हाथों में हाथ डाले हुए लंदन की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रही हैं. जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं. यह वीडियो रेडिट पर शेयर किया गया है, जिसमें कृति ब्राउन जैकेट, ब्राउन टॉप और हल्के नीले रंग की जींस पहने हुए नजर आ रही हैं और कबीर ऑल ब्लू को-ऑर्ड पैंट के साथ स्वेटशर्ट में दिख रहे हैं. इस दौरान दोनों ही बातें करते हुए और हाथों में हाथ डाले हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग भी अलग अलग तरह से अपना रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि कबीर डायरेक्टली कैमरे में देख रहे हैं. तो कुछ लोग कह रहे हैं कि ये वीडियो पुराना है और इसका अंदाजा उन्होंने कृति के छोटे बालों से लगाया है.
पहले भी उड़ चुकी हैं कबीर कृति की डेटिंग की अफवाह
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह से कृति को कबीर के साथ देखा गया है. इससे पहले भी कई बार दोनों साथ दिखे हैं. बीते दिनों कबीर को कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर सेनन की शादी में देखा गया था. दोनों ने साथ में शादी के दौरान तस्वीरें भी क्लिक करवाई, जो कि सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई हैं.कृति और कबीर की डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब एक्ट्रेस ग्रीस में कबीर के साथ अपना 34वां जन्मदिन मना रही थी. कृति और कबीर के साथ में कई फोटोज वीडियो खूब वायरल हुए थे. हालांकि न तो कृति ने और ना ही कबीर ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार किया है.
जल्द इस फिल्म में दिखेंगी कृति सेनन
काम को लेकर बात करें तो कृति सेनन तेरे इश्क में के बाद अब कॉकटेल 2 में नजर आएंगी. जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर लीड रोल में होंगे. फिल्म 2012 की कॉकटेल की सीक्वल है.जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आईं थी.
यह भी पढ़ें- Tanya Mittal बनने वाली हैं दुल्हन? लाल जोड़े में वीडियो शेयर कर बोलीं- ‘तैयारियां शुरू’