श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं. उन्होंने अपने करियर में तमाम फिल्मों में काम किया और दुनिया भर में अपना नाम कमाया. हालांकि साल 2018 में एक्ट्रेस का निधन हो गया था और उनके निधन ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था. वहीं, हाल ही में श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने उनके बारे में खुलकर बात की है. साथ ही उन्होंने बताया कि श्रीदेवी के जाने के बाद उनके जीवन पर कितना गहरा असर पड़ा है. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि उनकी मां को हमेशा ही लोगों ने घर तोड़ने वाली भी कहा.
श्रीदेवी पर लगे आरोपों पर बोलीं जाह्नवी
दरअसल, हाल ही में राज शमानी के साथ बात करते हुए जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी को लेकर बात की. उन्होंने इस दौरान एक पुराने इंटरव्यू पर भी बात की. उन्होंने कहा, ” मैंने उनका वो सफर देखा है. जब वह जीवित थीं, तब लोग उनके बहुत अच्छे नहीं थे. उन्हें घर तोड़ने वाली और न पता नहीं क्या क्या कहा जाता था. इन सब बातों का उन पर बहुत असर पड़ा और बहुत बुरा लगा था उन्हें, लेकिन लोग गुजर चुके लोगों के लिए अच्छा होता है.
मां के बारे जाह्नवी ने कही ये बात
इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी से पूछा गया कि वह मां के लिए क्या कहना चाहती हैं. तो उन्होंने कहा, “अब मैं उन्हें समझती हूं और मुझे बुरा लगता है कि मैं उन्हें पहले नहीं समझ पाई. उनका नजरिया मुझसे बिल्कुल अलग था. जब मैं बच्ची थी तब चीजों को देखना का तरीका बहुत अलग था. उन्होंने वैसे भी सिर्फ चार साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने स्ट्रगल की कहानियां हमसे शेयर नहीं कीं. वह सिर्फ खुशियों भरी कहानियां सुनाती थीं. मैं बहुत ही डिपेंडेंट बेटी थी. मैं अपने फैसले कभी भी खुद नहीं लेती थी. मैं उन्हीं पर निर्भर करती थी. मुझे क्या पहनना है, मुझे क्या करना है. क्या सही है और क्या गलत है. सब कुछ. तो अचानक लाइफ के बीच अपने फैसले खुद लेना, जब दुनिया मेरे टुकड़े-टुकड़े कर रही हो. परिवार के रिश्तों पर आरोप लगा रही हो. मैं उनके पास जाती थी. “
मां श्रीदेवी को बहुत मिस करती हैं जाह्नवी
इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी मां के जाने के दर्द के बारे में भी साझा किया है. उन्होंने कहा, ” मैं अपनी मां को खोने के दर्द से उबर नहीं पा रही हूं. उनके जैसा कोई नहीं है. मुझे उनकी हंसी-मजाक की बहुत याद आती है. मैं उन्हें बहुत मिस करती हूं. मुझे याद आता है कि उन्होंने मुझे, मेरी बहन और पापा को कैसे बनाया है. मैंने उस दिन मां को नहीं खोया, बल्कि अपने पिता को भी खो दिया. उनका वह रूप जो उनके साथ रहता था.
यह भी पढ़ें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक, जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं ‘टॉक्सिक’ की ये हीरोइन?