Friday, 7 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Govinda: सुनीता आहूजा को छोड़ इस हसीना संग मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा, उड़ने लगी अफेयर अफवाह

गोविंदा और रानी स्वर्णकार को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखकर अफेयर की अफवाहें उड़ने लगीं. जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई?

Govinda Airport Video: बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 यानी गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या बयान नहीं, बल्कि मुंबई एयरपोर्ट का एक वायरल वीडियो है. गोविंदा को एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और देखते ही देखते दोनों के अफेयर की अफवाहें उड़ने लगीं. हालांकि, इस पूरे मामले की सच्चाई कुछ और है.

गोविंदा के साथ दिखी ये हसीना

दरअसल, गोविंदा और रानी स्वर्णकार जल्द ही फिल्म ‘रूपा’ में साथ नजर आने वाले हैं. दोनों इन दिनों इसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं. ऐसे में एयरपोर्ट पर उनका साथ दिखाई देना किसी सीक्रेट डेट या अफेयर का संकेत नहीं, बल्कि फिल्म से जुड़ा मामला है. दोनों कलाकार फिल्म के सिलसिले में साथ नजर आए थे.

---विज्ञापन---

गोविंदा का दिखा स्टाइलिश अंदाज

एयरपोर्ट पर गोविंदा अपने खास अंदाज में नजर आए. उन्होंने ब्लैक जैकेट के साथ व्हाइट ओपन कॉलर शर्ट पहनी थी. इसके साथ ट्राउजर और डार्क सनग्लासेस ने उनके लुक को और स्टाइलिश बना दिया. वहीं रानी स्वर्णकार ऑल व्हाइट आउटफिट में नजर आईं. उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही फैंस का ध्यान उनकी तरफ चला गया. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दोनों की जोड़ी को लेकर सवाल भी पूछने शुरू कर दिए, लेकिन फिल्म की जानकारी सामने आने के बाद साफ हो गया कि दोनों का साथ नजर आना उनकी प्रोफेशनल कमिटमेंट का हिस्सा है.

---विज्ञापन---

लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं गोविंदा

‘रूपा’ गोविंदा के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि वह लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं. अपने कमबैक को लेकर गोविंदा पहले भी खुलकर बात कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि उन्हें कई बार नजरअंदाज किया गया, लेकिन इससे उनका हौसला कम नहीं हुआ. उनके मुताबिक, उन्होंने हमेशा नई शुरुआत पर भरोसा रखा है.

गोविंदा ने जताई उम्मीद

गोविंदा ने उम्मीद जताई थी कि ‘रूपा’ खासकर युवाओं को पसंद आएगी और उन्हें अपने सपनों पर भरोसा करने की प्रेरणा देगी. एक्टर का कहना है कि वह चाहते हैं कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों से भी आगे जाकर अपना जादू दिखाए.

2019 में आखिरी बार फिल्म में दिखे थे एक्टर

वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया था. इसके बाद 2022 में वह ‘नाम था कन्हैयालाल’ नाम की डॉक्यूमेंट्री में दिखाई दिए थे. बहरहाल, अब लंबे ब्रेक के बाद गोविंदा ‘रूपा’ के जरिए एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने की तैयारी में हैं. ऐसे में एयरपोर्ट पर रानी स्वर्णकार के साथ उनकी मौजूदगी ने फिल्म को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 07, 2026 05:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola