साल 2026 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी शानदार रहा है. बीते 4 महीनों में तमाम फिल्में रिलीज हुई हैं और कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. वहीं आगे आने वाले वक्त में बॉलीवुड की कई मूवीज रिलीज होने वाली हैं. हालांकि कुछ फिल्में एक ही दिन पर दस्तक देगी. इन मूवीज की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होने वाली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में कि कौन कौन सी मूवीज एक ही दिन पर रिलीज होंगी.
राजा शिवाजी एक दिन
रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’, जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में है.इस फिल्म में रितेश के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगे. फिल्म 1 मई को रिलीज होगी. इस दिन राजा शिवाजी के अलावा साई पल्लवी और जुनैद खान रोमांटिक मूवी ‘एक दिन’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
चांद मेरी दिल, बंदर, तेरा यार हूं
22 मई को भी तीन फिल्में एक साथ रिलीज होगी. इस दिन अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक मूवी ‘चांद मेरी दिल’ दस्तक देगी. इस फिल्म की टक्कर अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ से होने वाली है. इसके अलावा अमन इंद्र कुमार की मूवी ‘तेरा यार हूं’ भी रिलीज होने वाली है.
मैं वापस आऊंगा और है जवानी तो इश्क होना है
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को रिलीज होगी, जिसमें शरवरी वाघ, दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना नजर आएंगे. फिल्म की टक्कर मृणाल ठाकुर और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से होगी.
मातृभूमि और नागजिला
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड मूवी मातृभूमि में वॉर रेस्ट इन पीस सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हो सकती है. इस मूवी की टक्कर कार्तिक आर्यन की ‘नागजिला’ से होगी.
खोसला का घोसला 2 और वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट
साल 2026 में क्लासिक फिल्म ‘खोसला का घोसला की सीक्वल 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जिसमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. इस फिल्म की टक्कर तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ से होगी.
यह भी पढ़ें- शाहरुख खान की इस हसीना पर टूटा दुखों का पहाड़, माता-पिता और बहन के बाद इस करीबी का हुआ निधन