Wednesday, 8 April, 2026

---विज्ञापन---

Farhan Akhtar और Shibani Dandekar के इस करीबी का हुआ निधन, साये की तरह रहता था साथ

बॉलीवुड के चर्चित कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के करीबी का निधन हो गया है, जिसके बाद से उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं, और मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

बॉलीवुड से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां एक्टर फरहान अख्तर और उनकी पत्नी एक्ट्रेस-होस्ट शिबानी दांडेकर के करीबी का निधन हो गया है, और ये खास शख्स सालों से उनके साथ साये की तरह रह रहा था, अब अचानक उनके जाने से एक खालीपन जरूर इनके जीवन में आया है. ये शख्स थे उनके लंबे समय से साथ काम कर रहे ड्राइवर अब्दुल अजीज, जिनका अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है.

दो दशक से परिवार के साथ थे अजीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दुल अजीज करीब 20 सालों से इस परिवार का हिस्सा थे. इतने लंबे समय तक साथ रहने के कारण उनका रिश्ता सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वे परिवार के एक भरोसेमंद सदस्य बन चुके थे. शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर के जीवन में उनकी एक खास जगह थी, और वे हर वक्त साये की तरह उनके साथ रहते थे.

---विज्ञापन---

हार्ट अटैक से गई जान

बताया जा रहा है, कि ड्यूटी के दौरान ही उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस घटना ने परिवार के साथ-साथ उन्हें जानने वालों को भी झकझोर कर रख दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस और करीबियों की ओर से लगातार संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं.

जिम्मेदारी से निभाते थे अपना काम

शिबानी दांडेकर के लिए ये नुकसान बेहद निजी और भावुक कर देने वाला है. अकसर सेलिब्रिटीज की जिंदगी के पीछे ऐसे लोग होते हैं, जो लाइमलाइट से दूर रहकर उनकी दिनचर्या को आसान बनाते हैं. अब्दुल अजीज भी उन्हीं में से एक थे, जिन्होंने सालों तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाई.

फरहान-शिबानी का अजीज संग था खास कनेक्शन

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के साथ उनका रिश्ता सिर्फ ड्राइवर और मालिक का नहीं था. बल्कि आपसी भरोसे और सम्मान पर टिका हुआ था. यही वजह है, कि उनके जाने से परिवार को गहरा दुख पहुंचा है.

सालों से परिवार के साथ जुड़े थे अजीज

बहरहाल, ये घटना एक बार फिर याद दिलाती है, कि ग्लैमर की दुनिया के पीछे भी कई ऐसे अनकहे रिश्ते होते हैं, जो समय के साथ मजबूत होते जाते हैं. अब्दुल अजीज का जाना सिर्फ एक कर्मचारी की कमी नहीं, बल्कि एक ऐसे साथी का खोना है, जिसने सालों तक इस परिवार का साथ निभाया. बहरहाल, फैंस और शुभचिंतक इस दुख की घड़ी में शिबानी डांडेकर और फरहान अख्तर को हिम्मत देने की दुआ कर रहे हैं.

First published on: Apr 08, 2026 12:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.