बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा है. यहां रेड कारपेट पर उतरी आलिया ने हर किसी का दिल जीत लिया है. इससे पहले आलिया का एक लुक दोपहर में वायरल हुआ था. अब उन्होंने रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. पीच कलर के गाउन में आलिया बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.
साल 2024 में आई इस फिल्म की दमदार कहानी और किरदारों ने दर्शकों के होश उड़ा दिए थे. 600 करोड़ के भारी-भरकम बजट में तैयार इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. दिलचस्प बात है कि लीड किरदारों के अलावा फिल्म में शामिल सपोर्टिंग रोल के एक्टर को अवॉर्ड से नवाजा गया था. इस धांसू फिल्म का सीक्वल भी आना है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चलिए इसके बारे में जानते हैं….पूरी खबर पढ़ें
बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी गईं. उनके मन में जो कुछ भी आता है वो बेझिझक कह डालती हैं. वहीं एक बार कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने अपने बेटे अभिषेक की क्लास लगा दी. दरअसल जया बच्चन और अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन की एक फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गए हुए थे. इसी दौरान जया का दिमाग कुछ ऐसा घुमा की उन्होंने अभिषेक को उस फिल्म के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई. इसके साथ ही जया बच्चन ने फिल्म के लीड हीरो को कहा कि ये बकवास फिल्म कोई मैसेज नहीं देती है….पूरी खबर पढ़ें
सोशल मीडिया पर लगातार मौनी रॉय की शादीशुदा जिंदगी खबरों में बनी हुई है. इतना ही नहीं उनके डायवोर्स की खबरें सामने आ रही हैं. इन सभी के बीच अब एक्ट्रेस के पति सूरज नांबियार ने एक बड़ा कदम उठाया है…पूरी खबर पढ़ें
मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. हाल ही में आई एक मीडिया रिपोर्ट ने फैंस को पूरी तरह चौंका दिया, जिसमें दावा किया गया कि शादी के 4 साल बाद दोनों अलग हो चुके हैं और उनका तलाक भी हो गया है….पूरी खबर पढे़ं
हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर सिंह ने अपने प्रोडक्शन बैनर मा कसम फिल्म के तले ‘द इम्मोर्टल ऑफ मेलुहा’ के राइट्स खरीद लिए हैं. ऐसा भी कहा गया कि रणवीर ने इस ग्रैंड स्केल ट्रायोलॉजी को बनाने के लिए बिरला स्टूडियोज के साथ पार्टनरशिप भी की है. हालांकि, अब ‘द इम्मोर्टल ऑफ मेलुहा’ के लेखक अमीश में इन सभी खबरों को अफवाह बताया है.
Variety इंडिया से बात करते हुए ‘द इम्मोर्टल ऑफ मेलुहा’ के लेखक अमीश त्रिपाठी ने कहा, ‘शिवा ट्रायोलॉजी के राइट्स अभी मेरे पास ही हैं. अभी तक किसी के साथ भी कुछ भी साइन नहीं हुआ है. हां, मैं रणवीर सिंह की बहुत रिस्पेक्ट करता हूं और उनका बड़ा फैन हूं. लेकिन ये खबर सही नहीं है.’
ग्रोगु पहली बार द मंडलोरियन सीरीज़ में दिखाई दिए उसके बाद से फैंस डिन डिजेरिन के साथ उसके रिश्ते में काफी दिलचस्पी रखते हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान, पेड्रो पास्कल ने बताया कि कहानी में डिन की इस बढ़ती जागरूकता को दिखाया गया है कि ग्रोगु उससे सदियों अधिक समय तक जीवित रहेगा. उन्होंने कहा, “इस समय वे सच्चे साथी हैं. ग्रोगु हर मिशन पर, हर साहसिक कार्य में उसके साथ होता है, वे कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं और यह भावनात्मक है, क्योंकि डिन डिजेरिन जानता है कि यह प्राणी उससे अधिक समय तक जीवित रहेगा, और मुझे लगता है कि अस्तित्वगत रूप से, वह यह सुनिश्चित करने पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित करता है कि वह उसके बिना दुनिया में जीवित रह सके.”
हरियाणा की फेमस डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी ऐसे तो हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं. लेकिन फिलहाल वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी शादीशुदा जिंदगी, प्यार और रिश्तों को लेकर बात की है. उन्होंने रिश्ते में नेगेटिविटी पर भी बात की है. जिसके बाद सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी चर्चा में आ गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की नई फिल्म सिस्टम का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में सोनाक्षी एक वकील के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ ज्योतिका, आशुतोश गोवारिकर भी लीड रोल हैं. देखें फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर
Ranveer Singh News: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का नया ‘महादेव’ अवतार दिखने वाला है. ‘धुरंधर 2’ की बंपर कमाई के बाद अब रणवीर, अमीश त्रिपाठी की मशहूर किताब ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. तीन भागों में बनने वाली इस भव्य ट्रिलॉजी में रणवीर खुद भगवान शिव का किरदार निभाएंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें…
क्या मौनी रॉय और सूरज नांबियार का रिश्ता टूटने की कगार पर है? सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने और शादी की तस्वीरें गायब होने के बाद फैंस के बीच हड़कंप मच गया है. 2022 में शुरू हुआ यह खूबसूरत सफर क्या महज 4 साल में खत्म होने वाला है? पूरी खबर यहां पढ़ें…
हॉलीवुड और बॉलीवुड के संगम वाली शॉर्ट फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ (Echoes of Us) का दूसरा दमदार टीजर रिलीज हो गया है. जो राजन के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस हफ्ते कान्स (Cannes) में अपनी स्क्रीनिंग के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म में दीपक तिजोरी, यूलिया वंतूर और स्पेनिश एक्ट्रेस अलेसेंड्रा अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है. अरिजीत सिंह की आवाज फिल्म को और भी खास बनाती है. 14 और 16 मई को होने वाली इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.
एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार के बीच अनबन की खबरों ने अब नया मोड़ ले लिया है. दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद, अब खबर है कि एक्ट्रेस दिशा पटानी ने भी इंस्टाग्राम पर सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है. सोशल मीडिया पर हुई इस हलचल ने फैंस को हैरान कर दिया है और अब उनके अलग होने की चर्चाएं और तेज हो गई हैं. हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक किसी की भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन प्रशंसकों की नजरें हर अपडेट पर टिकी हुई हैं.
क्या मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी टूटने के कगार पर है? इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है. इसी बीच, मौनी के पुराने रिश्तों की चर्चा फिर से शुरू हो गई है. गौरव चोपड़ा से लेकर मोहित रैना तक, यहां जानें मौनी रॉय के उन अफेयर्स के बारे में जिन्होंने कभी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Vijay Son Jason Sanjay: एक तरफ मुख्यमंत्री पद की शपथ और दूसरी तरफ बिखरता परिवार. विजय थलापति की ऐतिहासिक जीत के जश्न के बीच उनके बेटे जेसन संजय के एक कदम ने फैंस को हिलाकर रख दिया है. आखिर क्यों बेटे ने अपने नाम से पिता की पहचान हटाकर अपनी मां का हाथ थामा? पूरी खबर यहां पढ़ें…
Raja Shivaji Box Office Collection Day 11: छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर अब 100 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है. सलमान खान के कैमियो और रितेश के निर्देशन ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Entertainment News Live In Hindi: मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. खबर है कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से उनके बीच अनबन और तलाक की अफवाहें उड़ने लगी हैं. फैंस इस खबर से काफी हैरान हैं क्योंकि पहले दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते थे. हालांकि, अभी तक मौनी या सूरज की तरफ से इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे उनके अलग होने की अटकलें और तेज हो गई हैं.
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलपति विजय की ऐतिहासिक जीत के बीच उनके पारिवारिक कलह की खबरों ने सबको चौंका दिया है. एक तरफ विजय ने सत्ता की कमान संभाली, वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे जेसन संजय ने अपने नाम से पिता की पहचान हटाकर मां संगीता का नाम जोड़ लिया है. खबरों के मुताबिक, जेसन ने सोशल मीडिया पर भी पिता को अनफॉलो कर दिया है. पत्नी संगीता द्वारा लगाए गए 'बेवफाई' के आरोपों और तलाक के केस के बीच, परिवार की यह आपसी कड़वाहट अब खुलकर सामने आ गई है.
1 मई को रिलीज हुई 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूती से बनाए रखी है. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार (11वें दिन) भी जबरदस्त कलेक्शन किया है. आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 11 मई को 2.40 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 70.65 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रोस कलेक्शन 83.80 करोड़ रुपये हो चुका है. दिलचस्प बात यह है कि मराठी वर्जन में फिल्म को हिंदी के मुकाबले कहीं ज्यादा प्यार मिल रहा है. रितेश देशमुख के विजन और सितारों से सजी इस फिल्म ने साबित कर दिया कि बेहतरीन कंटेंट हमेशा दर्शकों का दिल जीतता है.